ऐश्वर्या एक भारतीय अभिनेत्री है , इन्होने अपने अभिनय और कला से अपनी एक अलग पहचान बनाई है , इन्हें इनकी सुन्दरता और अभिनय के लिए देश विदेश में जाना जाता है . इन्होने फिल्म जगत को कई बेहतर फिल्मों का तोहफा दिया . इन्होने हर फिल्म में कुछ नई और बेहतर भूमिकाएँ निभाई है . इनके नृत्य कोशल और अभिनय के हुनर ने हर किरदार में एक नई जान डाल दी है . इनके द्वारा निभाए गए किरदार प्रशंसको के मन में अपनी अलग जगह बना लेते है .
ऐश्वर्या राय बच्चन का जीवन परिचय
नाम (Name) | ऐश्वर्या |
निक नाम (Nick Name) | ऐश , गुल्लू , अश |
कार्य (Profession) | एक्ट्रेस |
जन्म तारीख (DOB) | 1 नम्बर 1973 |
आयु Age ( 2018 ) | 43 आयु |
जन्म स्थान (Birth Place) | मंगलौर , कर्नाटक , इंडिया |
राशी (Zodiac Sign) | वृश्चिक |
नागरिकता (Nationality) | इंडियन |
होमटाउन (Home Town) | मुंबई महाराष्ट्र , इंडिया |
स्कुल (School) | आर्य विद्या मंदिर , मुंबई |
शिक्षा , जन्म स्थान एवं पारिवारिक जानकारी
इनके परिवार में तुलू बोली जाती है . इनके जन्म के कुछ समय के बाद इनका परिवार मुंबई में रहने लगा . इनके पिता जी का नाम कृष्णराज राय है जो कि सेना में बायोलॉजिस्ट थे , और इनकी माता ब्रिन्धा एक गृहणी है . इसके आलावा इनके परिवार में शादी से पूर्व इनके एक बड़े भाई शामिल है, जो कि मर्चेंट नेवी में इंजिनियर है . इनके भाई ने ऐश्वर्या और अर्जुन रामपाल के साथ एक फिल्म भी बनाई थी, यह फिल्म ऐश्वर्या की माता के द्वारा लिखी गई थी जिसका नाम है “ दिल का रिश्ता ” पर यह कुछ खास सफल नही रही .
इन्होंने 5 वर्ष की आयु में भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत सीखना शुरू कर दिया था. पहले ये मेडिकल लाइन में जाना चाहती थी,, परंतु फिर इन्होने आर्किटेक्ट बनने का निर्णय लिया और आर्किटेक्ट कॉलेज में एडमिशन लिया
मेरिज लाइफ
ऐश्वर्या और अभिषेक फिल्म जगत की जानी मानी हस्ती है , इन दोनों के मिलने और शादी करने की कहानी जानने की उत्सुकता हर व्यक्ति के मन में है, ये वर्ल्ड की फेमस जोडियो में से एक है . इनका ऐसा मानना है कि जोड़िया भगवान के यहाँ से बन कर आती है .
इन दोनों की पहली मुलाकात सन 2000 में “ ढाई अक्षर प्रेम के ” के सेट पर हुई , इस फिल्म के बाद इन्होने अगली फिल्म 2003 में “ कुछ ना कहो ” की . तब ये दोनों केवल अच्छे दोस्त थे और दोस्त की तरह एक दुसरे से मिलते जुलते थे.
फिल्म बंटी और बबली में कजरारे कजरारे गाने की शूटिंग के दौरान ये दोनों दोबारा करीब आए . फिर इन्होने तीन फिल्मे एक साथ की गुरु , उमराव जान और धूम 2 . शूटिंग के समय इन दोनों के बीच में प्यार जगा और अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी का प्रस्ताव दिया, ये सुनते ही ऐश्वर्या की आखो में आसू आ गए और ऐश्वर्या ने भी शादी के लिए हां कह दिया और शादी करने का फैसला लिया
करियर
ऐश्वर्या ने अपने करियर की शुरुआत मोडलिंग से की . 1991 में इन्हें इंटरनेशनल सुपर मॉडल का आवर्ड प्राप्त हुआ . इनका आमिर खान और महिमा चौधरी के साथ पेप्सी के एक ऐड फिल्म में बोला गया डायलोग था “ हाय आय एम संजना” बहुत लोगो द्वारा पसंद किया गया .
1994 में ये मिस इंडिया रनरअप बनी . 1994 में ऐश्वर्या ने मिस इण्डिया प्रतियोगिता में भाग लिया, इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या पहली रनरअप बनी और मिसइंडिया का ख़िताब सुष्मिता सेन को मिला, ऐश्वर्या मॉडलिंग से अपनी पहचान बना चुकी थी, पर सुष्मिता ने ऐश्वर्या को पीछे कर दिया और मिस इंडिया का ख़िताब जीत लिया. दोनों ही सुंदरिया आगे की प्रतियोगिता में शामिल हुई ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया और मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम पर कर लिया, इसके साथ इन्हें पांच अन्य अवार्ड्स भी मिले मिस केटवाक
तमिल फिल्म इरुवर से इन्होने डेब्यू किया . इसके बाद ऐश्वर्या ने कई फिल्मों में काम किया . ऐश्वर्या की पहली सफल फिल्म सलमान के साथ आई जिसका नाम था “ हम दिल दे चुके सनम ” है इस फिल्म से ऐश्वर्या के करियर का ग्राफ उचाई पर चला गया . इस फिल्म के लिए इन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी प्राप्त हुआ . इसके बाद इन्होंने कई फिल्मो में काम किया जैसे ताल , ढाई अक्षर प्रेम के , हमारा दिल आपके पास है , जोश , मोहोब्बतें आदि .
इन्हें ब्रिटिश फिल्म “ब्राइड एंड प्रेज्यूडिस “ के लिए इंटरनेशनल लेवल पर सम्मान प्राप्त हुआ है . फिल्म बंटी और बबली में ऐश्वर्या के आइटम डांस कजरारे में इनका डांस बहुत शानदार है . इनके डांस और अभिनय से ये हर फिल्म में चार चाँद लगा देती है .
ऐश्वर्या की पहली फिल्म
ऐश्वर्या ने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत एक तमिल फिल्म से की , यह एक पोलिटिकल ड्रामा फिल्म थी, इस फिल्म के लेखक और डायरेक्टर मणि रत्नम थे और ए आर रहमान ने म्यूजिक दिया . इस फिल्म में तमिलनाडु के राजनैतिक प्रतिक रामचंद्रन और करूणानिधि के जीवन का चित्रण किया है .
ऐश्वर्या की पहली सफल फिल्म :
ऐश्वर्या ने कई फिल्मो में अभिनय किया पर इन्हें हम दिल दे चुके सनम मूवी से विशेष प्रशंसा प्राप्त हुई . और इसके लिए इन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी प्राप्त हुआ . ऐश्वर्या की इस फिल्म ने बहुत सुर्खिया बटोरी इस फिल्म में ऐश्वर्या और सलमान की जोड़ी की केमेस्ट्री बहुत अच्छी थी उनका ऑफ स्क्रीन प्यार ओन स्क्रीन पर भी दिख रहा था
अवार्ड्स और अचीवमेंट
क्रमांक (Number) | अवार्ड का नाम (Name Of Award) | सन (Year) | केटेगरी (Categary) | फिल्म (Film) |
1 | फिल्म फेयर अवार्ड | 2000 | बेस्ट एक्ट्रेस | हम दिल दे चुके सनम |
2 | फिल्म फेयर अवार्ड | 2003 | बेस्ट एक्ट्रेस | देवदास |
3 | आइफा अवार्ड्स | 2000 | बेस्ट एक्ट्रेस | हम दिल दे चुके सनम |
4 | आइफा अवार्ड्स | 2003 | बेस्ट एक्ट्रेस | देवदास |
5 | अवार्ड्स ऑफ़ द इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी | 2009 | स्पेशल अवार्ड्स , आउटस्टैंडिंग अचिवेमेंट इन इंटरनेशनल सिनेमा | |
6 | अवार्ड्स ऑफ़ द इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी | 2007 | मोस्ट ग्लैमरस स्टार ऑफ़ द इयर | |
7 | स्टार स्क्रीन अवार्ड्स | 2000 | बेस्ट एक्ट्रेस | हम दिल दे चुके सनम |
8 | स्टार स्क्रीन अवार्ड्स | 2003 | बेस्ट एक्ट्रेस | देवदास |
9 | स्टार स्क्रीन अवार्ड्स | 2002 | जोड़ी 1 | देवदास ( शाहरुख़ ) |
10 | स्टार स्क्रीन अवार्ड्स | 1997 | बेस्ट फीमेल | और प्यार हो गया |
11 | स्टार स्क्रीन अवार्ड्स | 2008 | बेस्ट एक्ट्रेस | जोधा अकबर |
12 | जी सिने अवार्ड्स | 2000 | बेस्ट एक्ट्रेस | हम दि |
नेट वर्थ और अन्य जानकारी
ऐश्वर्या फिल्म जगत की पसंदीदा अभिनेत्री है , ये फिल्मो में काम करने के लिए एक अच्छी रकम लेती है. इन्होंने अपने जीवन में बहुत शोहरत और पैसा कमाया है और कई चैरिटी का काम भी किया है . इनकी संपत्ति और प्रति फिल्म आय नीचे टेबल में दी गई है .
आय (Salery) | 9 – 10 करोड़ प्रति फिल्म |
कुल संपत्ति (Net Worth) | $35 मिलियन |
ऐश्वर्या की पिछले कुछ वर्ष की वार्षिक आय | |
साल 2012 | 2 करोड़ |
साल 2013 | 2.8 करोड़ |
साल 2014 | 3 करोड़ |
साल 2015 | 8 करोड़ |
साल 2016 | 10 करोड़ |
ऐश्वर्या के बारे में कुछ बातें
- ऐश्वर्या ने 1994 में मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड बनी और विश्व सुन्दरियों की सूचि में शामिल हुई .
- ये इंडियन फिल्म जगत में कन्टेपररी डांस करने वाली पहली एक्ट्रेस है. 1991 में ऐश्वर्या को यू एस एडिशन की वोग मैगज़ीन में जोड़ा गया
- पहले इनका मन मेडिसिन के क्षेत्र में करियर बनाने का था , फिर इनका मन परिवर्तित हो गया और आर्ट के रहेजा कॉलेज में एडमिशन लिया और आर्किटेक्ट की पढाई की .
- वर्ल्ड वाच रिकॉर्ड के सर्वे के अनुसार वर्ल्ड की दुसरे नम्बर की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली ब्रांड एम्बेसडर है .
- ये पहली भारतीय एक्ट्रेस है जो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जूरी मेम्बर में शामिल हो चुकी है .
- इन्हें रिस्ट वाच कलेक्ट करना पसंद है . नीदरलैंड में एक टुलिप फुल के एक प्रजाति का नाम ऐश्वर्या राय दिया गया है.
- इन्होने कई फिल्मो के अच्छे किरदारों को ठुकराया है जैसे 1998 में “कुछ कुछ होता है” में काजोल का रोल पहले ऐश्वर्या को ऑफ़र किया गया था . और 2003 में मुन्ना भाई एम बी बी एस में ग्रेसी सिग्न का रोल भी इन्हें ऑफर किया गया था .
- ये कई इंग्लिश भाषा की फिल्मो में भी कम कर चुकी है जैसे 2009 में पिंक पेंथर , 2007 में द लास्ट लीजन , 2007 में प्रोवोक्ड , 2005 में मिस्ट्रेस ऑफ़ स्पिसस , 2004 में ब्राइड एंड प्रेज्यूडिस .
.