
नाम | बिपासा बासु |
चालू नाम | बिप्स, बिप्पी, बोनी |
प्रॉफेशन | अभिनेत्री, मॉडल |
जन्म तारीख | 7 जनवरी 1979 |
उम्र | 39 वर्ष |
जन्म स्थान | नई दिल्ली |
राशि | मकर राशि |
राष्ट्रियता | भारतीय |
गृहनगर | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
पहली फिल्म | अजनबी |
धर्म | हिंदू |
हॉबी | डंसिंग, पढ़ना |
बिपासा बासु का परिवार और शुरुआती जीवन
पिता का नाम | हीरक बासु |
माता का नाम | ममता बासु |
बहन का नाम | बिदिशा बासु, विजेयता बासु |
पति का नाम | करण सिंह ग्रोवर |
बच्चे | नहीं है |
शादी की दिनांक | 30/4/2016 |
बिपाशा की शिक्षा
दिल्ली में जन्मी बिपाशा की 4 क्लास तक की शिक्षा अपीजे हाइ स्कूल (Apeejay High School) से संपन्न हुई थी. इसके बाद इन्होने अपनी 12 क्लास तक की पढ़ाई भवन’स गंगाबुक्स कनोरिया विद्यामंदिर से पूरी की. इसके आगे इस मशहूर अभिनेत्री ने पढ़ाई को छोड़ मॉडलिंग को अपना करियर चुना, जो इनका सही फैसला साबित हुआ
करियर
कहा जाता है कि बिपाशा को मॉडलिंग का करियर चुनने की सलाह मॉडल मेहर जेसिया रामपाल द्वारा दी गई थी. फिर उन्होने सर्वप्रथम गोदरेज सिंथोंल सुपरमॉडल प्रतियोगिता में भाग लिया और उसकी विजेता भी रहीं. इसके बाद इन्हे मियामी में फोर्ड मॉडल सुपरमॉडल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. और फिर वे अपनी युवा अवस्था में कई पत्रिकाओं के कवर पेज पर दिखाई दी. इस तरह इन्होने मॉडलिंग करियर की शुरुआत कर इसमें अपनी जगह बनाई और खुद को इसमें स्थापित किया.
इसके बाद इन्होने अपने फिल्मी करियर का आगाज 2001 में अजनबी फिल्म से किया था. यह फिल्म हिट तो नहीं रही, परंतु इसमें इनके किरदार को पसंद किया गया था और उन्हे इसके लिए अवार्ड भी मिला था. इस फिल्म के बारे में जानकारी इस प्रकार से है.
बिपाशा की पहली फिल्म
फिल्म का नाम | अजनबी |
रिलीस (Release Date) | 21 सितंबर 2001 |
निर्देशक (Director) | अब्बास मस्तान |
निर्माता (Producer) | विजय गालानी |
सह-कलाकार (Starring) | बॉबी देओल, अक्षय कुमार, करीना कपूर |
इसके बाद अगले ही वर्ष इन्होने राज़ जैसी सफल फिल्म में काम किया, और इसके बाद उन्हे बॉलीवुड में स्थायित्व भी मिल गया. उनकी इस दूसरी ही फिल्म ने इन्हे फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी दिलवाया. इसी वर्ष इन्होने तेलगु फिल्म में भी काम किया. 2003 में इन्होने एक डरावनी फिल्म जिस्म में काम किया, जो एक सफल फिल्म साबित हुई. और साल 2004 तो इनके लिए बेहद लकी साबित हुआ इस वर्ष इनकी कई फिल्मे आई.
इसके बाद इन्होने तमिल फिल्मों की ओर रुख किया. इसके बाद इनकी फिल्म अपहरण को बेस्ट स्टोरी के लिए, राष्ट्रीय पुरुस्कार भी मिला था और यह फिल्म इनकी बेहद सफल फिल्मों में शामिल थी. इसके बाद बिपाशा कुछ एलबम और वीडियो में भी नजर आई. इसके बाद आने वाले वार्षों में भी बिपाशा ने कई सफल फिल्मों मे काम किया. इनकी इनके अब तक के करियर की अंतिम फिल्म अलोन थी, जिसमें इन्होने अपने पति के साथ काम किया था.
बिपाशा की टॉप 10 फिल्में
क्रमांक | फिल्म का नाम | साल | निर्देशक | सह-कलाकार |
1 | राज़ | 2002 | विक्रम भट्ट | डीनो मोरया, मालिनी शर्मा, आशुतोष राणा |
2 | धूम 2 | 2006 | संजय गंधवी | ऋतिक रोशन, उदय चौपड़ा, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या रॉय |
3 | जिस्म | 2003 | अमित सक्सेना | जॉन अब्राहिम, गुलशन ग्रोवर |
4 | कॉर्पोरेट | 2006 | मधुर भंडारकर | काय काय मेनन, मिनिषा लांबा, राज बब्बर, रजत कपूर, पायल रोहतगी |
5 | जमीन | 2003 | रोहित शेट्टी | अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, मुकेश तिवारी, कुवर अजीज |
6 | रेस | 2008 | अब्बास मस्तान | अनिल कपूर, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ, समीरा रेड्डी |
7 | नो एंट्री | 2005 | अनीस बजमी | सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, एशा देओल, सेलिना जैटली |
8 | वॉच आउट लेडिस | 2008 | सिध्दार्थ आनंद | रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण |
9 | फिर हेरा फेरी | 2006 | नीरज वोरा | अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रिमी सेन, परेश रावल |
10 | अलोन | 2015 | भूषण पटेल | करण सिंह ग्रोवर, जाकिर हुसैन |
बिपाशा की अन्य वैंचर –
फिटनेस डीवीडी लॉंच –
बिपाशा फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक है, और इन्हे इनके इस गुण के कारण कई लोग फॉलो भी करते है. साल 2010 में इन्होने अपना फिटनेस डीवीडी भी लांच किया जिसका नाम लव यूअर सेल्फ है. इनकी इस डीवीडी में व्यक्ति के स्वस्थ और स्ट्रॉंग रहने पर फोकस किया है. इस डीवीडी में खास तौर पर 60 दिनों का स्पेशल वजन घटाने के लिए वर्कआउट प्लान बताया गया है.
इनकी इस डीवीडी की अपार सफलता के बाद इन्होने अगले वर्ष 2011 में अपना दूसरा डीवीडी लॉंच किया, जिसका नाम ब्रेक फ्री है, जो कि 30 मिनिट का डांस वर्कआउट है. इसके बाद साल 2014 में पुनः इनका एक और डीवीडी लांच हुआ जिसका नाम अनलीश है. इनके इस डीवीडी में वर्कआउट के एडवांस तरीको पर फोकस किया गया है.
बिपाशा की आने वाली फिल्में
अपनी शादी के बाद बिपाशा ने फिल्मी दुनिया से बहुत लंबा गेप लिया हुआ है. अपने एक इंटरव्यू में उन्होने बताया था, कि इसका मतलब ऐसा बिलकुल नहीं है कि उन्हे कोई प्रोजेक्ट ऑफर नहीं हो रहें है, दरअसल अब वें अपनी पुरानी फिल्मों की तरह हॉरर फिल्मों में काम नहीं करना चाहती. और अब अपनी शादी के बाद एक लंबा समय अपने पति के साथ बिताने के बाद आशा है कि जल्द ही वे किसी फिल्म में नजर आएंगी.
बिपाशा की कुल संपत्ति
बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री और मॉडल की कुल संपत्ति 16 मिलियन डॉलर है. इनकी स्थाई संपत्ति में इनके दो घर है, जिसमें से एक मुंबई में और एक कोलकाता में है. बताया जाता है कि इनके ये घर अंदर और बाहर दोनों से ही बेहद खूबसूरत है. इसके अलावा इनके पास कार में ऑडी क्यू-7, मार्सडिस एस-क्लास तथा वोक्सवेगन बेटल जैसी महंगी कारो के कलेक्शन है.
बिपाशा बासु के अवार्ड्स
बिपाशा को उनके अब तक के फिल्मी करियर में मिले अवार्ड्स निम्न है-
क्रमांक | अवार्ड का नाम | केटेगिरी | फिल्म का नाम | साल |
1. | फिल्म फेयर अवार्ड | बेस्ट फीमेल डेब्यू | अजनबी | 2002 |
2. | आईफा अवार्ड | बेस्ट डेब्यू ऑफ द इयर | अजनबी | 2002 |
3. | आईफा अवार्ड | फ्रेश फेस ऑफ द इयर | – | 2002 |
4. | स्टार डस्ट अवार्ड | बेस्ट एक्ट्रेस इन थ्रिल्लिंग रोल | दम मारो दम | 2012 |
5. | बॉलीवुड मूवी अवार्ड | बेस्ट विलेन | जिस्म | 2004 |
6. | ज़ी सिने अवार्ड | डाइनैमिक डुओ | राज़ | 2003 |
7. | आईफा अवार्ड | स्टाइलिस्ट डिवा ऑफ द इयर | – | 2009 |
8. | जीआईएफ़ए | बेस्ट एक्ट्रेस | कॉर्पोरेट | 2007 |
9. | बॉलीवुड मूवी अवार्ड | बेस्ट एक्ट्रेस | कॉर्पोरेट | 2007 |
10. | स्टार डस्ट अवार्ड | स्टाइलिस्ट आइकॉन ऑफ द इयर | – | 2013 |
इसके अलावा इन्हे लगातार साल 2011, 2012 और 2013 में टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा सबसे आकर्षक महिलाओं की सूची में रखा गया था. इसमे इन्हे क्रमश आठवे, तेरहवे और सातवें स्थान पर जगह मिली थी. इसके साथ ही इन्हे यूके में भी एक मैगजीन के द्वारा साल 2005 और 2007 में एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं में स्थान मिला था.
बिपाशा के अफेयर्स
बिपाशा अपने बॉयफ्रेंड्स और अफेयर्स को लेकर हमेशा से बहुत ही ओपन रहीं है, इनके विवाह से पहले कई अफेयर्स रहें, इनके बॉयफ्रेंड्स की लिस्ट इस प्रकार है.
- मिलिंद सोमन – मिलिंद और बिपाशा दोनों ही टॉप के मॉडल रह चुके है, इन दोनों ने एक दूसरे को अपने मॉडलिंग करियर के समय ही डेट किया है. ये दोनों एक दूसरे से एक मॉडलिंग शूट के दौरान मिले थे, और यही से इनके रिश्ते की शुरुआत हुई. परंतु इनका यह रिश्ता कुछ समय ही चल पाया.
- डीनो मोरया – इसके बाद बिपाशा के अपनी दूसरी फिल्म के सह-कलाकार के साथ रिलेशन में होने की खबरे सामने आई. कहा जाता है कि इनका यह रिश्ता इनके फिल्म में आने से पहले ही शुरू हो चुका था और काफी सालों तक चला भी. परंतु किसी कारणवश इन दोनों का ब्रेकअप हो गया.
- जॉन अब्राहिम – अपने इस रिलेशन से छूटने के बाद बिपाशा अपनी फिल्म जिस्म के सह-कलाकार जॉन के साथ दिखाई दी. यह बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल था और इनका यह रिशता लगभग 10 सालों तक रहा. पर अचानक 2011 में इनके ब्रेकअप की खबरे आई, और इस खबर से इनके फेंस को भी काफी निराशा हुई.
- राणा दगगुबाती (Daggubati) – इसके बाद बिपाशा के इनके साथ अफेयर के चर्चे रहे. कहा जाता है कि इन्हे फिल्म दम मारो दम के सेट पर प्यार हुआ था, परंतु इनका यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला.
- हरमन बावेजा – इनके साथ अपने रिश्तों का करार बिपाशा ने ट्विटर पर भी किया था. और इसके कुछ महीनों बाद इन दोनों की शादी की अफवाहे भी उडी थी. परंतु इनका यह रिश्ता भी नहीं चल पाया.
बिपाशा के संबंध में रोचक बातें
- इन्हे स्कूल में लेडी गुंडा कहकर बुलाया जाता था, और हर कोई इनके दबाव बनाने वाले नेचर से डरता था.
- बचपन में बिप्स का सपना डॉक्टर बनने का था. और इन्हे बचपन में ऐसा लगता था कि ये अच्छी नहीं दिखती. इस कारण इन्होने मॉडलिंग और फिल्म इंडस्ट्री में आने के बारे में कभी विचार ही नहीं किया था. परंतु किस्मत से इन्होने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर इस फिल्मी दुनिया में कदम रखा.
- बिपाशा बहुत कडक डाइट फॉलो करती है पर असल ज़िंदगी में ये खाने की बहुत बड़ी शौकीन है. इन्हे बंगाली खाना बहुत पसंद है और पोस्टो-भात इनका पसंदीदा व्यंजन है.
- ये ब्रैड पिट की बहुत बड़ी फेन है और ये इनके लुक और एक्टिंग स्किल से भी इम्प्रेस है.
- इन्होने कई फिल्मों में बहुत साहसी भूमिका निभाई है परंतु फिर भी इन्हे ऊंचाई से डर लगता है.
बिपाशा बसु इंस्टाग्राम
बिपाशा बसु ने प्रशंसकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया क्योंकि वह इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोअर्स मनाती हैं
धूम 2 अभिनेता ने हाल ही में बॉलीवुड में 20 साल पूरे किए और ’10’ आकार के गुलाब के सोने के गुब्बारों के साथ पोज़ दिया, क्योंकि उन्होंने 10 मिलियन फॉलोअर्स तक जश्न मनाया।
वह एक फ्लोरल आउटफिट में नजर आ रही थीं, जिसमें लाल, बैंगनी, नीले और हरे रंग के शेड्स थे। उन्होंने बिपाशा बसु को अपने प्रशंसकों और अनुयायियों को ‘प्यार और अच्छे वाइब्स’ भेजने में लगातार बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया और जल्द ही 100 मिलियन अनुयायियों तक पहुंचने की उम्मीद की।
उसने लिखा, “मुझे लगातार प्यार और अच्छे वाइब्स भेजने में लगातार बने रहने के लिए धन्यवाद, अब हम 10M हैं! आइए अपने प्यार को 100 M और अधिक तक फैलाएं आप सभी को प्यार।
पसंद और नापसंद
पसंदीदा अभिनेता | शाहरुख खान, ब्रेड पिट |
पसंदीदा अभिनेत्री | प्रियंका चौपड़ा |
पसंदीदा टीवी शो | सेक्स एंड द सिटि |
पसंदीदा पेय | लेमन एंड आइस टी |
पसंदीदा खाना | बिरयानी, टेह-पोश्तों, मोतीचूर के लड्डू |
पसंदीदा घूमने की जगह | पेरिस |
पसंदीदा कलर | गुलाबी |
बिपाशा बासु के चर्चित बोल
- बिपाशा ने कहा है कि मेरा ये मानना है की हमे अपने जीवन को पुरे आनंद और मजे के साथ जोर जोर से हँसते हुए थोड़ी पगालपंती के साथ जीना चाहिए, और मैं ऐसा कर भी रही हूँ.
- मै लोगों पर आँख बंद कर के विश्वाश कर लेती हौं अगर वो मुझे किसी भी तरह से दुखी भी करे तो मैं उनसे दुरी नहीं बना सकती और न ही उन्हें बदल सकती हूँ. मै इसलिए लोगों पर विश्वास कर लेती हूँ क्योंकि मेरे प्यार करने का तरीका यही है.
- कुछ भी ऐसा नहीं है जिसको आप बचा के रख सकते है इसके लिए चाहे आप कितना भी कोशिश कर ले उस कोशिश का कोई मतलब नहीं बनता है.
- लोगों के अनुसार अगर एक लड़की शर्ट और स्कर्ट पहन ले तो वह ज्यादा आकर्षित दिखेगी, लेकिन मेरा ये मानना है कि शर्ट और स्कर्ट की तुलना में एक साड़ी में ज्यादा आकर्षक दिखेगी और अगर वो साड़ी गीली हो तो और भी ज्यादा आकर्षित दिखेगी.
- मै वैसी मनोरंजक फ़िल्में करना चाहती हूँ जहाँ पर एक अभिनेता के समान ही एक औरत को भी सामान नजरों से देखा जाये.
- लम्बे समय तक भारतीय महिलाओं को अपने को ठीक रखने के लिए सुडौल काया की चाहत रही है, लेकिन अब आधुनिक भारत की महिला अपने शरीर को एक अच्छे शेप अर्थात आकार में देखना चाहती है. मै ऐसा इसलिए नहीं कह रही हूँ कि मै पतली होने का समर्थन कर रही हूँ. आज सभी की चाहत पतले होने की हो गयी है. भारत भी इस सोच में पीछे नहीं है.
- मै वैसी ही फिल्मे करती हूँ जो दर्शकों का मनोरंजन करे और साथ ही मनोरंजन के मूल्य पर खरा उतरे बाकि की चीजें मेरे लिए कोई मायने नहीं रखती है.
- मैंने कुछ भड़कीली और कठोर फ़िल्में भी की है लेकिन मै खुश हूँ, क्योकि वो सभी मेरे निर्णय थे उन्हीं फिल्मों ने मेरी पहचान मुझसे करा दी जो मैं हूँ.
- मै जब पैसों से अपने आप को एक फिल्म बनाने के लायक समझूंगी, तब मै एक फिल्म बनाउंगी जो कि खेल जैसे कि रेसर या मैराथन के धावक पर आधारित होगी.