
रितिक रोशन कौन है?
रितिक रोशन हिंदी फिल्मों के बहुचर्चित अभिनेता हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई सफल फिल्में दी हैं और अपना एक अलग मुकाम स्थापित किया है। उन्हें भारत के सबसे आर्कषक सेलिब्रिटीज में से एक माना जाता है। अभिनय के अलावा रितिक स्टेज परफॉर्मर और पार्श्व गायक भी हैं। वे किसी भी तरह के रोल करने में माहिर माने जाते हैं। अभिनय के अलावा वे अपने डांस मूव्स से भी लोगों का दिल जीत लेते हैं और बॉलीवुड में उनकी पहचान एक अच्छे डांसर के भी रूप में है।
जीवन से जुड़ी विशेष जानकारी, समर्पण सहित आगामी विचार व्यवस्था –
पूरा नाम | ऋतिक रोशन नागरथ |
जन्म दिन | 10 जनवरी, 1974 |
जन्म स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
उम्र (2022) | 48 |
पेशा | अभिनेता |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
हाइट(लगभग) | 1.80 मीटर या 180 सेंटीमीटर |
वैवाहिक स्थिति | तलाकशुदा |
डेब्यू फ़िल्म | कहो ना… प्यार है (2000) |
रितिक रोशन का प्रारंभिक जीवन
प्रतिभावान रितिक का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में “10 जनवरी वर्ष 1974” को हुआ था। रितिक रोशन एक पंजाबी रोशन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके परिवार के कई सदस्य बॉलीवुड से संबंधित हैं। उनके पिताजी “राकेश रोशन” फिल्म के अभिनेता व निर्माता हैं, उनके दादाजी संगीत निर्देशक “रोशन लाल नागरथ” हैं, उनकी माता जी का नाम “पिंकी रोशन” है, जो “जे ओमप्रकाश” की बेटी हैं जो फिल्म निर्माता एवं निर्देशक हैं, उनके चाचा “राजेश रोशन” संगीत निर्देशक हैं। उनकी एक बड़ी बहन है जिसका नाम सुनैना रोशन है।
रितिक रोशन की शुरुआती शिक्षा
रितिक बचपन से ही होनहार विद्यार्थी, पढ़ाई लिखाई में होशियार और मेहनती रहे हैं। उन्होंने अपने स्कूल की शिक्षा मुंबई के “बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल” से प्राप्त की थी। विद्यालय की शिक्षा “कॉमर्स विषय” में “सिडेनहम कॉलेज” से प्राप्त की तत्पश्चात रितिक रोशन अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए “यू.एस.ए” चले गए थे। बचपन में ऋतिक रोशन को हकलाने की समस्या थी जिस वजह से उन्हें स्कूल में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
रितिक रोशन की नेटवर्थ
नेटवर्थ मासिक | $370 मिलियन |
भारतीय रुपये में नेट वर्थ | 2745 करोड़ रुपये |
वेतनमान | 260 करोड़ + |
आय | 20 करोड़ + |
ऋतिक रोशन का फिल्मी करियर
- साल 2000 में राकेश रोशन द्वारा निर्मित और लिखित फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म के जरिए फिल्मी जगत के दो सितारों ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को भारतीय दर्शकों ने खूब पसंद किया था और यह फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। ऋतिक रोशन की पहली फिल्म सुपरहिट हो गई थी जिसकी वजह से उनका करियर काफी जल्दी सिनेमा जगत में उभरता हुआ नजर आया था। इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को बेस्ट डेब्यू और बेस्ट एक्टर का अवार्ड प्रदान किया गया था।
- पहली फिल्म की सफलता के बाद ऋतिक रोशन ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, जैसे :- फिजा, मिशन कश्मीर, कभी खुशी कभी गम, मुझसे दोस्ती करोगे, मैं प्रेम की दीवानी हूं, कोई मिल गया, लक्ष्य, कृष, धूम 2, जोधा अकबर, काइट्स, गुजारिश, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, अग्निपथ, कृष 3 और बैंग बैंग आदि कई प्रसिद्ध फिल्में ऋतिक रोशन ने फिल्मी जगत में दी है। एक समय ऐसा था जब ऋतिक रोशन की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल होती चली जा रही थी।
- 2003 में प्रीति जिंटा के साथ ऋतिक रोशन ने सबसे सुपरहिट फिल्म “कोई मिल गया” में मुख्य भूमिका का किरदार निभाया था और इसी फिल्म के वजह से ऋतिक ऋतिक के करियर में एक नया मुकाम दर्ज हो गया। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अभिनय को खूब पसंद किया और ऋतिक रोशन ने अपने इस फिल्म के अभिनय से सभी भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया था।
- अभी बीते वर्ष 2019 में ऋतिक रोशन ने दो बड़ी फिल्में भारतीय सिनेमाघरों में की है। ऋतिक रोशन ने 2019 में फिल्म “सुपर 30” की थी, जिसे दर्शकों का काफी पसंद किया गया, फिल्म बिहार के आनंद कुमार के जीवन पर आधारित थी।
- उसके बाद ऋतिक रोशन ने 2019 के अंतिम तक टाइगर श्रॉफ के साथ “वार” फिल्म में अभिनय किया। भारतीय पर्दे पर ऋतिक और टाइगर श्रॉफ की यह धमाकेदार फिल्म सफलता को हासिल करने में कामयाब रही थी और इसके साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
रितिक रोशन की पिछले 5 वर्षों की नेट वर्थ
- 2021 में अनुमानित नेट वर्थ रु.2745 करोड़
- 2020 में अनुमानित नेट वर्थ रु.2410 करोड़
- 2019 में अनुमानित नेट वर्थ रु.2230 करोड़
- 2018 में अनुमानित नेट वर्थ रु1980 करोड़
- 2017 में अनुमानित नेट वर्थ रु.1680 करोड़
ऋतिक रोशन नया घर
- अभिनेता ऋतिक रोशन ने मुंबई के जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर दो आलीशान अपार्टमेंट खरीदे हैं। लंबे समय से अपने सपनों के घर का इंतजार कर रहे ऋतिक ने 97.50 करोड़ रुपये देकर उनके नाम पर दो अपार्टमेंट बनाए हैं।
- जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर लिए गए ये दो अपार्टमेंट 38,000 वर्ग फुट में फैले हुए हैं। ऋतिक के दोनों अपार्टमेंट बिल्डिंग की 14वीं, 15वीं और 16वीं मंजिल पर हैं और उन्हें एक साथ 6500 वर्ग फुट की खुली छत मिली है। इमारत का नाम मन्नत है।
- ऋतिक जल्द ही अपने परिवार के साथ इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हो सकते हैं। अब तक ऋतिक अक्षय कुमार के पड़ोसी से थे। लेकिन अब वह समुद्र के सामने के नजारों का लुत्फ उठाने जा रहे हैं।
- अगले तीन वर्षों में ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति में 40% की वृद्धि होने की संभावना है। फरवरी 2013 से फरवरी 2014 के दौरान, उन्होंने $75 मिलियन कमाए। यह वर्ष में उच्चतम आंकड़ा था, और वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से लगभग 40% आगे रहा।
ऋतिक रोशन के आय के स्रोत
- अभिनय उनकी कमाई का प्राथमिक स्रोत है। वह अपनी हर फिल्म साइन करने के लिए 22 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं।
- वह नई दिल्ली में कई रेस्तरां (फैट बर्गर चेन) के मालिक हैं।
- ऋतिक सबसे ज्यादा बिकने वाले परफ्यूम ‘विद लव फ्रॉम ऋतिक’ के ब्रांड एंबेसडर हैं, जो बहुत तेजी से बाजार पर कब्जा कर रहा है।
- उन्होंने अपनी क्लोदिंग लाइन भी लॉन्च की है।
- अन्य अनुमोदन भी हैं।
- इन सबसे ऊपर, उनका वोडका का ब्रांड ‘प्योर वंडरोशन – इंडिया’ उच्च गुणवत्ता वाले वोदका में मार्केट लीडर है।
ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति
- अकेले ऋतिक के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है – 1500 करोड़।
- उनकी पैतृक संपत्तियों को मिलाकर मूल्यांकन 5000 करोड़ तक जा सकता है!
- उनके परिवार के पास पूरी दुनिया में आलीशान अपार्टमेंट और बंगले हैं।
- वह दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर के पॉश इलाकों में कई घरों की संपत्ति का मालिक है।
- मुंबई में उनका घर जिसकी बाजार कीमत 84 करोड़ रुपये है।
- ऋतिक कारों के दीवाने हैं और उनके पास लग्जरी कार पोर्श है जिसकी कीमत 1.22 करोड़ रुपये है।
- उनके पास फेरारी, वोल्वो, ऑडी और मर्सिडीज ब्रांड की अन्य लग्जरी कारें भी हैं।
ऋतिक रोशन की प्रसिद्ध फिल्में
- खुदगर्ज (1987),
- किंग अंकल (1993),
- करण अर्जुन (1995),
- कोयला (1997),
- कहो ना…प्यार है (2001),
- फिजा (2000),
- मिशन काश्मीर (2000),
- यादें (2001),
- कभी खुशी कभी गम (2001),
- आप मुझे अच्छे लगने लगे (2002),
- मुझसे दोस्ती करोगे (2002),
- मैं प्रेम की दीवानी हूँ (2003),
- कोई…मिल गया (2003),
- लक्ष्य (2004),
- क्रिश (2006),
- धूम 2 (2006),
- जोधा अकबर (2008),
- गुजारिश (2010),
- जिंदगी ना मिलेगी दोबारा (2011),
- डॉन 2 (2011),
- अग्निपथ (2012),
- क्रिश 3 (2013),
- बैंग बैंग (2014),
- मोहनजोदड़ो (2016),
- काबिल (2017)।