
कुणाल खेमू कौन है?
कुणाल खेमू एक भारतीय अभिनेता हैं। वह हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन फिल्मों ट्रैफिक सिग्नल, गोलमाल 3 और गो गोआ गोन के लिए प्रसिद्ध हैं।
जीवन से जुड़ी विशेष जानकारी, समर्पण सहित आगामी विचार व्यवस्था –
वास्तविक नाम | कुणाल रवि कीमू |
जन्मदिन | 25 मई, 1983 |
जन्मस्थान | श्रीनगर, जम्मू कश्मीर |
पिता का नाम | रवि कीमू |
माँ का नाम | ज्योति कीमू |
पत्नी | सोहा अली खान |
ऊंचाई | 5′ Feet 6″ Inches |
नेट वर्थ | $ 4- 7 मिलियन |
कुणाल खेमू का प्रारंभिक जीवन
कुणाल खेमू का जन्म कश्मीरी पंडित परिवार में अभिनेता रवि और ज्योति के घर 25 मई 1983 को हुआ था। उनके पिता जी का नाम रवि है जोकि एक अभिनेता है, और उनकी मां का नाम ज्योति है।
कुणाल खेमू की शिक्षा
कुणाल खेमू ने अपनी स्कूली पढ़ाई निरंजनलाल डालमिया हाईस्कूल से की तथा अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई आ गए और उन्होंने अपनी डिग्री एमिटी यूनिवर्सिटी से की।
कुणाल खेमू का करियर
- कुणाल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दूरदर्शन के वेद रही निर्देशित शो गुल गुलशन थी। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर का डेब्यू महेश भट्ट की फिल्म सिर से किया था। वह इस फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे।
- इस फिल्म के बाद वह राजा हिन्दुस्तानी, ज़ख्म,भाई हम हैं रही प्यार के में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुके हैं।
- इसके बाद साल 2005 में उन्होंने फिल्म कलयुग से बॉलीवुड में बतौर लिड अभिनेता डेब्यू किया। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। इसी साल खेमू मधुर भंडारकर की पहली फिल्म ट्रैफिक सिग्नल का हिस्सा बनें। इस फिल्म में उन्होंने अच्छे स्मार्ट मनी लेन्द्र की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म ने टिकेट खिड़की की औसत कमाई की थी।
- इसके बाद वह फिल्म ढोल में बतौर अभिनेता नजर आये। उसके बाद वह ढूँढ़ते रह जाओगे और जय वीरू जैसी फिल्मों में नजर आये। उनकी यह सभी फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास सफल फ़िल्में साबित नहीं हुई।
- वर्ष 2010 में वह निर्देशक रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज के तीसरे भाग गोलमाल 3 में नजर आए। इस फिल्म उनके अलावा अजय देवगन, शरमन जोशी,करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर करोड़ो का व्यापर किया था। और साल की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी।
- साल 2012 में खेमू एक बार फिर मुकेश भट्ट की फिल्म ब्लड मनी में मुख्य भूमिका में नजर आए। इस फिल्म में वह बेहद मेहनती और एक पारिवारिक मर्द के रूप दर्शाये गए थे। जो अपने बॉस के द्वारा गलत रास्तो की ओर भटका दिया जाता है। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा-खासा व्यापार किया था। फिल्म के गाने भी लोगों को बेहद पसंद आये थे। आलोचकों ने भी कुणाल खेमू के किरदार को अपनी मिली-जुली प्रतिक्रिया दी थी। वह सैफ अली खान के प्रोडक्शन की फिल्म गो गोआ गोन में नजर आये। जो बुरी तरह बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
कुणाल खेमू का पारिवारिक जीवन
कुणाल मई 2013 से अभिनेत्री सोहा अली खान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। बाद में इस जोड़े ने जुलाई 2014 में सगाई कर ली और 25 जनवरी 2015 को सोहा के परिवार के चुनिंदा सदस्यों की मौजूदगी में मुंबई में एक निजी समारोह में शादी भी कर ली।
पटौदी खानदान की सबसे प्यारी और खूबसूरत लव स्टोरी में से एक है। दोनों आज के समय के सबसे स्वीट और बेस्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों पति-पत्नी के खूबसूरत रिश्ते के साथ-साथ दोस्ती का भी उदहारण पेश करते हैं। उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम इनाया है। दोनों इयाना के साथ खूब मस्ती करते हुए और वक्त गुजारते आए दिन स्पॉट होते हैं।
कुणाल खेमू की प्रसिद्ध फिल्में
- 1993 में कुणाल ने ‘सर’ नाम की फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह चाइल्ड आर्टिस्ट थे। इस फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट थे।
- 1993 :- ‘हम हैं राही प्यार है’
- 1994 :- कुणाल ने ‘नाराज’
- 1996 :- ‘राजा हिंदुस्तानी’
- 1997 :- ‘तमन्ना’
- 1997 :- ‘भाई’
- 1998 :- ‘जख्म’
- 1998 :- ‘दुश्मन’
- 1998 :- ‘अंगारे’
- 2005 :- ‘कलयुग’
- 2007 :- ‘ट्रैफिक सिग्नल’
- 2007 :- ‘ढोल’
- 2008 :- ‘सुपरस्टार’
- 2009 :- ‘ढूंढते रह जाओगे’
- 2009 :- ‘जय वीरू’
- 2009 :- ’99’
- 2010 :- ‘गोलमाल 3’
- 2012 :- ‘ब्लड मनी’
- 2013 :- ‘गो गोवा गया’
- 2015 :- ‘भाग जॉनी’
- 2015 :- ‘गुड्डू की बंदूक’
- 2017 :- ‘गोलमाल अगेन’
- 2019 :- ‘कलंक’
- 2020 :- ‘मलंग’
- 2020 :- ‘लूटकेस’
कुणाल खेमू की कुल संपत्ति
कुल संपत्ति 2022 | $7 मिलियन |
भारतीय रुपये में नेट वर्थ | 51 करोड़ |
मासिक आय | 90 लाख + |
वार्षिक आय | 12 करोड़ |
वेतन प्रति मूवी | 5 से 6 करोड़ |
कुणाल खेमू की फिल्मोग्राफी
कुणाल ने दूरदर्शन टीवी श्रृंखला गुल गुलशन गुलफाम में एक बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की। 1993 में, एक बाल कलाकार के रूप में कुणाल खेमू ने “सर” नाम की फिल्म से शुरुआत की। इसी तरह, उन्हें “राजा हिंदुस्तानी,” “ज़ख्म,” “भाई,” “हम हैं राही प्यार के,” और “दुश्मन” सहित फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में भी चित्रित किया गया था। बाद में 2005 में, उन्होंने फिल्म “कलयुग” में मुख्य भूमिका निभाई। “ट्रैफिक सिग्नल,” “ढोल,” “सुपरस्टार,” आदि, कुछ कुणाल की फिल्में हैं। 2010 में, वह गोलमाल 3 में भी दिखाई दिए।इसके अलावा 2019-2020 में, उन्होंने ZEE5 में “अभय” नाम की वेब सीरीज़ भी शुरू की।
कुणाल खेमू के पुरस्कार और मान्यता
- 1998 में, कुणाल को “ज़ख्म” फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के पुरस्कार के लिए स्क्रीन अवार्ड मिला।
- 2006 में, कुणाल खेमू को “कलयुग” फिल्म के लिए सुपरस्टार ऑफ़ टुमॉरो – पुरुष श्रेणी में स्टारडस्ट अवार्ड भी मिला।
- बाद में, 2021 में, उन्हें दो पुरस्कार भी मिले, एक “दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव” पुरस्कार (कॉमिक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) और लूटकेस के लिए हिटलिस्ट ओटीटी पुरस्कार (फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) के लिए।