
सुनील शेट्टी कौन है?
सुनील शेट्टी भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता, टेलीविजन प्रिजेंटर और एंटरप्रेन्योर हैं जो कि मुख्यतः हिन्दी फिल्मों में काम करते हैं और उन्होंने लगभग 110 से उपर फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बाॅलीवुड में अपना स्थान एक्शन हीरो के रूप में बनाया। लोग उन्हें प्यार से अन्ना कहते हैं।
सुनील शेट्टी का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को मैंगलोर के मुल्की, कर्नाटक भारत में हुआ था। सुनील शेट्टी को पढाई में कोई लगाव नही था फिर भी अपने पिता के कहने पर इन्होंने अपनी पढाई मुंबई के H.R College of Commerce & Economics में होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया।
सुनील शेट्टी का पारिवारिक जीवन
सुनील शेट्टी की शादी माना शेट्टी से सन 1991 में हुई और इनके 2 बच्चे है बेटा अहान शेट्टी और बेटी अथिया शेट्टी है। आपको बता दे इनकी पत्नी माना शेट्टी अनाथ बच्चो के लिए एक NGO भी चलते है।
Sunil Shetty Net Worth
नेट वर्थ | $11 मिलियन |
भारतीय रुपये में कुल संपत्ति | 81 करोड़ रुपये |
वेतन | 6 करोड़ + |
मासिक आय | 50 लाख + |
जन्म तिथि | 11 अगस्त, 1961 |
उम्र (2022 के अनुसार) | 61 |
पेशा | अभिनेता, निर्माता और उद्यमी |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
सुनील शेट्टी का करियर
- सुनील शेट्टी को पढाई में कोई लगाव नही था इन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स पूरा करके अपनी पढाई रोक दी और अपना एक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए मेहनत करने लगे।
- सुनील शेट्टी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1990 में आयी फिल्म एक और फौलाद में अपना डेब्यू किया लेकिन किसी कारण से यह फिल्म पूरी नहीं हो सकी।
- बाद मे 1992 में आयी फिल्म बलवान में सुनील ने स्वर्गीय अभिनेत्री दिव्या भारती के साथ अभिनय किया लेकिन इस फिल्म को इतनी कामयाबी नहीं मिली।
- इसके बाद सन 1993 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘वक्त हमारा’ में काम किया लोगो को अक्षय और सुनील की यह जोड़ी काफी पसंद आयी और यह फिल्म भी हिट साबित हुई।
- बाद मे सुनील और अक्षय की यही जोड़ी फिल्म मोहरा में नजर आयी सुनील शेट्टी ने इस फिल्म में अक्षय कुमार और रवीना टंडन के साथ काम किया और उसी साल इन्होंने अपना पहला कॉमेडी रोल किया फिल्म गोपी किशन में इस फिल्म में सुनील शेट्टी का डबल रोल था इसमें इन्होंने एक्शन के साथ कॉमेडी का भी रोल निभाया।
- 1997 में फिल्म बॉर्डर इनकी बड़े परदे की ब्लॉगबस्टर फिल्म साबित हुई। उस वक्त इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ का बिज़नस किया था।
- इसके बाद एक के बाद सुपरहिट फिल्में देकर बॉलीवुड मे इनका बड़ा नाम हुआ और इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
- 2000 में आयी इनकी फिल्म ‘धड़कन’ को लोगो ने काफी पसंद किया और इनको इस फिल्म में लिए बेस्ट विलन के लिए फिल्मफेर अवार्ड भी मिला।
- सुनील शेट्टी ने 2006 में आयी कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ काम किया इसमें इनके साथ अक्षय कुमार और परेश रावल लीड रोल में थे यह फिल्म बहोत ज्यादा कॉमेडी फिल्म थी और आज भी लोग इस फिल्म को देखना काफी पसंद करते है।
सुनील शेट्टी की सफलता के पीछे उनकी पत्नी का भी हाथ
25 दिसंबर 1991 सुनील शेट्टी और माना शेट्टी शादी के खूबसूरत बंधन में बंधे। दोनों एक दूसरे से बेहत प्यार करते है। मीडिया में कभी उनके झगडें की खबर नहीं आई। बता दें सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को एक बेटी और एक बेटा है। जिनका नाम आथिया शेट्टी अहान शेट्टी है। सुनील शेट्टी की तरह उनकी पत्नी काफी जानी मानी बिजनेसमैन हैं। सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी एक सफल बिजनेसवुमन हैं। माना शेट्टी एक सफल सोशल वर्कर और रियल एस्टेट काफी एक्टिव रहती है।। सुनील शेट्टी की पत्नी ने काफी निवेश किया हुआ है और कई सेक्टर में उनका व्यापार फैला हुआ है।

सुनील शेट्टी एक्टर से कैसे बने बिजनेसमैन?
सुनील शेट्टी की सोशल मीडिया पर बड़े बिजनेसमैन की छवी बनी हुई है। उनका एक रेस्त्रां भी है और कपड़ों का बुटीक भी चलाते है। सुनील अब फिल्में नहीं करते। लेकिन आज भी सालाना वे 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करते हैं। वो खुद का प्रोडक्शन हाउस ‘पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट’ और कर्नाटक के उडुपी सहित देश के कई शहरों में रेस्टोरेंट और होटल हैं।
Sunil Shetty Property
सुनील शेट्टी एक रॉयल लाइफस्टाइल जीते हैं। उन्हें महंगी और लग्जरी गाड़ियों का भी खूब शौक है। उनके पास Toyota Prado, Land Cruiser, Jeep Wrangler जैसी कई हेवी गाड़ियां मौजूद हैं। यही नहीं सुनील शेट्टी के पास मुंबई के पॉश इलाके में अपना आलीशान घर भी है।साथ में उनके पास कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज भी है।
- कारें :- सुनील शेट्टी के पास कारों का बहुत ही कमाल का कलेक्शन है। उ्सके पास टोयोटा प्राडो, लैंड क्रूजर, जीप रैंगलर और कई अन्य कारें हैं। वह भारी कारों के प्रशंसक हैं और उन्हें उनमें यात्रा करना पसंद है।
- घर: सुनील शेट्टी के पास विभिन्न स्थानों पर कुछ अचल संपत्तियां हैं। मुंबई की पॉश कॉलोनी में उनका घर है। उनके जन्म स्थान में एक घर भी है। वह नियमित रूप से अपनी हर संपत्ति की जांच करता रहता है
- कार कलेक्शन :- सुनील शेट्टी के पास Mercedes-Benz E class E-350D है जिसकी कीमत ₹72 लाख है और इनके पास है Range Rover Vogue जिसकी कीमत ₹1.95 करोड़ है और इनके पास है Mercedes GLS 350D जिसकी कीमत ₹86 लाख है। सुनील शेट्टी के पास Jaguar XF है जिसकी कीमत ₹54 लाख है।
सुनील शेट्टी का फिल्मों से हटकर काम
उन्होंने सहारा वन पर प्रसारित हुए शो बिगेस्ट लूजर जीतेगा को होस्ट किया।
सुनील शेट्टी सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग
सुनील सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में मुंबइ हीरोज क्रिकेट टीम के कप्तान हैं।
सुनील शेट्टी की हिट फिल्मे
- गोपी किशन
- बलवान
- मोहरा
- कृष्णा
- दिलवाले
- अंत
- रक्षक
- बोर्डर
- भाई
- हेराफेरी
- धडकन
- वक्त हमारा है
- हम हैं बेमिसाल
- सुरक्षा
- रघुवीर
- गद्दार
- टक्कर
- एक था रजा
- विश्वासघात
- शस्त्र
- सपूत
- पृथ्वी
- आक्रोश
- हु तू तू
- क्रोध
- रिफ्यूजी
- जंगल
- ऑफिसर
- ये तेरा घर ये मेरा घर
- आवारा पागल दीवाना
- मसीहा
- कांटे
- कयामत
- सिटी अंडर थ्रेट
- रुद्राक्ष
- में हूँ ना
- आन मैं एट वर्क
- हलचल
- टैंगो चार्ली
- दस
- फाईट क्लब- मेम्बर्स ओनली
- चुप चुप के
- फिर हेरा फेरी
- अपना सपना मणि मणि
- शुताआउट एट लोखंडवाला
- कैश
- वन टू थ्री
- दे दना दन
- रेड अलर्ट द वार विद इन
- नो प्रोंब्ल्म
- थैंक यू
- लुट
- एनिमी
- कोयालांचल
सुनील शेट्टी के अवार्ड्स
- सन् 2001 में फिल्म धड़कन में किये विलेन के रोल पर बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। उन्होंने कई फिल्में आर्डनरी गेम, रक्त, भागमभाग है।
- उन्हें सन् 2009 में साऊथ एशिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म रेड अलर्ट : द वार विद इन के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।
- इसके अलावा भी उन्हें कई बार कई पुरस्कार मिलें है।वे किक बॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट भी है।