
प्रभु देवा कौन है?
प्रभुदेवा एक भारतीय फिल्म निर्देशक, अभिनेता और कोरियोग्राफर हैं। वह अपने फ़ास्ट डांस मूव्स के लिए इंडिया के माइकल जैक्सन कहलाते हैं। उन्हें कला में उनके योगदान के लिए 2019 में पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
जीवन से जुड़ी विशेष जानकारी, समर्पण सहित आगामी विचार व्यवस्था –
नाम | प्रभु देवा सुंदरम |
जन्म | 3 अप्रेल 1973 |
जन्म स्थान | मैसूर कर्नाटक |
उम्र (2022 के अनुसार) | 49 |
पिता | मुगुर सुंदरम (डांस मास्टर : दक्षिण भारतीय फिल्मों में) |
भाई | राजू सुंदरम, नागेंद्र प्रसाद (दोनों कोरियोग्राफर है) |
प्रभु देवा का प्रारंभिक जीवन
प्रभु देवा का जन्म 3 अप्रैल 1973 को हुआ था। वह एक भारतीय नृत्य कोरियोग्राफर, फिल्म निर्देशक, निर्माता और अभिनेता हैं। जिन्होंने मुख्य रूप से तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम किया है। 32 साल के करियर में, उन्होंने नृत्य शैलियों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन और डिजाइन किया और सर्वश्रेष्ठ नृत्य के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त किए।
प्रभु देवा का परिवार
प्रभु देवा पिता का नाम मुगुर सुंदर है और उनकी माता का नाम महादेवम्मा है। उनके दो भाइयों के नाम राजू सुंदरम और नागेंद्र प्रसाद हैं। उनका हिंदू धर्म है। उनके दोनों भाई राजू सुंदरम और नागेन्द्र प्रसाद साउथ मूवीज के बतौर डांस कोरियोग्राफर कार्यरत हैं। प्रभुदेवा एक अच्छे डांसर तो थे ही, लेकिन वह एक अच्छे एक्टर बनना चाहते थे, जिसमे उनके डांस ने उनकी बहुत मदद की। उनकी पहली फिल्म बतौर नृत्य निर्देशक वेत्री विज़्ह थी। वह अपने अब तक के करियर में तकरीबन 100 फिल्मों से ज्यादा में कोरियोग्राफी कर चुके हैं।
उन्होंने 3 अप्रैल को चेन्नई में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी कलाकार केटी पेरी के साथ 2012 के इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम प्रभु देवा के लिए विशेष था क्योंकि उसने उसी दिन अपने 39 वें जन्मदिन को साझा किया था।
प्रभु देवा का बॉलीवुड करियर
- प्रभु देवा ने अपने कार्य की शुरुआत मग्ना रगम (1986) के सॉन्ग से की थी , जिसमें फ्लूट बजाते नजर आए हैं।
- 2 साल बाद 1988 फिल्म अग्नि नैचाथिरम में बैक्राउंड डांसर के तौर पे काम किया है और प्रभु देवा ने 1989 में अपना पहला सॉन्ग कोरियोग्राफर किया हसन की मूवी वेट्री वीज़ा के सॉन्ग को।
- अब तक लगभग 100 फिल्में कोरियोग्राफर चुके हैं।
- प्रभु देवा ने 1994 में डेब्यू किया तमिल डांस फ़िल्म इंधू से और फिर 1995 में काधालान और रासैया में काम किया साथ ही साथ 1996 में फ़िल्म लव बर्ड और रोमियो में दिखे।
- प्रभु देवा ने एज एक्टर कई सारी फिल्मों के काम किया है जिसमें तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्म शामिल है।
- 2005 में अपनी पहली फ़िल्म नुववोस्तानांट नेनिद्दांतना एज ए डायरेक्टर डायरेक्ट की ये फ़िल्म सलमान खान की हिंदी फिल्म मैंने प्यार किया का रीमेक था।
- प्रभु देवा ने तेलगु तमिल और हिंदी फिल्मों को भी डायरेक्ट किया है। उनमें से कुछ के नाम हैं पोक्करी, विल्लू ,वांटेड, राउडी राठौर, रमैया वस्तावैया ,र.राजकुमार ,ऐक्शन जैकसन ,सिंह एज ब्लिंग, दबंग3 और हाल में ही राधे आईं है।
प्रभु देवा की शादी
प्रभु देवा ने रामलता से शादी की शादी के पश्चात देवा की पत्नी ने अपना नाम राम लता से बदलकर लता रख दिया। देवा और लता के 3 बच्चे हुए जिनमें से 2008 में एक की मृत्यु कैंसर से हो गई। लता ने 2010 में प्रभुदेवा और नयनतारा के संबंध को लेकर आरोप लगाया। इसके बाद मीडिया में अपना बयान देते हुए नयनतारा ने बताया कि प्रभु देवा और उनके मध्य ऐसी कोई बात ही नहीं है । (प्रभु देवा का नयनतारा से अफेयर)
परंतु प्रभु देवा ने 2011 जुलाई में अपनी पत्नी लता को तलाक देने का फैसला कर लिया तलाक लेने के लिए प्रभु देवा को अपनी पत्नी को हर्जाना देना पड़ा। लता को हर्जाना देते हुए प्रभु देवा दिवालिया होने की हालत में पहुंच गया ऐसा लोगों का कहना है। प्रभु देवा को एक बंगला अन्ना नगर में, सी साइड विला, एक प्रॉपर्टी हैदराबाद की, और दो कारों के साथ-साथ तीन फ्लैट यह सभी लता को देना पड़ा था। अपने दोनों बच्चों का मेडिकल खर्च तथा पढ़ाई के खर्च की सारी जिम्मेदारी के साथ ही 10 लाख रूपए का हर्जाना गुजारा भत्ता के रूप में देना पड़ा।
प्रभु देवा को मिले सम्मान और पुरस्कार
- देवा को नृत्य दिग्दर्शक के लिए दो बार भारतीय राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। (पहली बार 1997 में मिंसारा कनावू के लिए और दूसरी बार 2004 में फिल्म लक्ष्य के लिए)।
- पसंदीदा निर्देशक के विजय पुरस्कार से 2007 में नवाजा गया।
- देवा को टेलीविजन अकादमी के अंतरराष्ट्रीय फिल्म और एशियाई फिल्म तथा टेलीविजन संशोधन केंद्र की सदस्यता से पुरस्कृत किया गया।
- 2004 में फिल्म वर्षम में बेस्ट कोरियोग्राफर के लिए नंदी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
प्रभु देवा की सुप्रसिद्ध फिल्में
- 1994 – हमसे है मुकाबला
- 1997 – मिंसारा कनावू
- 2009 – वांटेड
- 2013 – एबीसीडी
- 2016 – देवी
- 2018 – लक्ष्मी
- 2018 – गुलेबगावली
- 2019 – दबंग 3
- 2019 – देवी 2
- 2020 – एबीसीडी 3 –
- 2021 – राधे (प्रभु देवा की फ़िल्मे)