पुनीत राजकुमार दक्षिण भारत के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक थे। ये एक्टर होने के साथ-साथ एक सफल सिंगर और प्रोड्यूसर भी थे। तो आइए जानते है पुनीत राजकुमार के जीवन के बारे में

पुनीत राजकुमार की जीवनी एक नजर में
नाम | पुनीत राजकुमार |
वास्तविक नाम | लोहित |
निक नेम | अप्पू, पॉवरस्टार |
जन्म तारीख | 17 मार्च 1975 |
जन्म स्थान | चेन्नई, तमिलनाडु, भारत |
माता | पर्वतम्मा राजकुमार |
पिता | डॉ॰ राजकुमार |
गृहनगर | बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत |
पेशा | अभिनेता, गायक |
प्रसिद्द फिल्म | जैकी (2010) |
डेब्यू फिल्म | प्रेमदा कनिके (1976) टीवी: कन्नड़दा कोत्याधिपति (2012) प्रोडक्शन: नवीबरू नामगिबारू (1993) गायन: बाना दरियाल्ली सूर्या (1981 |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पत्नी | अश्विनी रेवंत |
शादी की तारीख | 1 दिसंबर 1999 |
बच्चें | वन्दिता , द्रिथि |
मृत्यु तिथि | 29 अक्टूबर 2021 |
मृत्यु का स्थान | बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई मृत्यु का कारण हार्ट अटैक उम्र( 46 वर्ष (मृत्यु के समय ) |
पुनीत राजकुमार का जन्म व परिवर
पुनीत राजपूत का जन्म 17 मार्च 1975 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। जिन्हें अप्पू के नाम से जाना जाता है। पुनीत राजकुमार के बचपन का नाम रोहित था। उनका पालन-पोषण चेन्नई में हुआ था। उनके पिता का नाम राजकुमार था जो की एक माँ प्रसिद्ध अभिनेता थे ,उनकी मां का नाम पर्वतम्मा राजकुमार था।वे एक प्रसिद्ध कन्नड़ स्टार पर्वतम्मा राजकुमार एक फिल्म निर्माता औरडिस्ट्रीब्यूटर थी। राजकुमार के आलावा उनके दो भाई जिनका नाम शिव राजकुमार है जो की पेशे से एक अभिनेता और गायक है और वही उनके दूसरे भाई का नाम राघवेंद्र राजकुमार है जो की एक फिल्म निर्माता और अभिनेता है। इसके अलावा उनके परिवार में उनकी दो बहने भी है लक्ष्मी और पूर्णिमा।पुनीत राजकुमार अपने घर में पांचवीं और सबसे छोटी संतान थे।पुनीत राजकुमार जब सिर्फ 6 साल के थे, तब उनका परिवार मैसूर चला गया। उनके पिता ने उन्हें और उनकी बहन पूर्णिमा को इंडस्ट्री से मिलवाया और सेट पर उन्हें साथ लाते थे।
पुनीत राजकुमार की शादी
शादीपुनीत और अश्विनी की मुलाक़ात पारिवारिक सम्बंधों के चलते हुई थी इनके पिता एक दूसरे से काफ़ी परिचित थे पुनीत और अश्विनी को एक दूसरे से प्यार हो गया इसके चलते इन्होने शादी करने का फैसला लिया।लेकिन दोनों के घरवालों ने इनके रिश्ते से के लिए मना कर दिया था। परंतु पुनीत ने अपना धैर्य बनाए रखा और परिवारवालों को अपने रिश्तें के लिए राजी किया। और आखिर में बहुत ही कोशिशों के बाद राजकुमार और अश्विनी रेवंत1 दिसंबर 1999 के दिन शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।अश्विनी रेवंत एक फिल्म निर्माता और एक फैशन डिजाइनर है। पुनीत राजकुमार और अश्विनी रेवनाथ ने बहुत सारी फिल्मो मे एक साथ काम किया है पुनीत राजकुमार की हिट फिल्मो के पीछे अश्विनी का नाम भी जुड़ा हुआ है।
पुनीत राजकुमार का करियर
वैसे तो उन्होंने अपने फिल्म कैरियर की शुरुआत उस समय की थी जब वे केवल छः महीने के थे (फ़िल्म: प्रेमदा कानिके). वे कई फिल्मों में अपने वास्तविक पिता के बेटे के रूप में दिखाई दिए हैं। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में स्कूल छोड़ दिया था और फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया था।
बाल कलाकार के रूप में करियर
उन्होंने 1976 में कन्नड़ फिल्म “प्रेमदा कनिके” में एक बेहद ही छोटे बच्चे की भूमिका निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।एक बाल कलाकार के रूप में, वे 12 फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में दिखाई दिए: वसंत गीत, भाग्यवंत, होसा बेलाकू, चलिसुवा मोदागलु, भक्त प्रह्लाद, एराडू नक्षत्रगलु, बेट्टद हूवु, यारिवाणु, शिव मेच्चिदा कन्नप्पा, परशुराम और सनदी अप्पन्ना. फिल्म “बेट्टाडा हूवु” के लिए, उन्होंने सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।
अभिनेता के रूप में फ़िल्मी करियर
जब वे बड़े हुए तो उन्होंने ‘अप्पू’ नामक फिल्म में अभिनय किया और वहीं से उन्हें उद्योग में अपना उपनाम मिला। वह न केवल एक अभिनेता बल्कि एक बैकग्राउंडर सिंगर , टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और एक निर्माता भी हैं। उन्होंने मुख्य रूप से केवल कन्नड़ उद्योग के लिए काम किया।अपने 2 साल के लंबे करियर में, पुनीत ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिसने उन्हें उद्योग में सबसे बड़ा प्रशंसक बना दिया है। उनकी कुछ सफल फिल्मों में वसंत गीता, भाग्यवंत, चालिसुवा मोदगालु, एराडु नक्षत्रगलु, भक्त प्रहलाद और यारिवानु शामिल हैं।2010 में, वह बहुभाषी फिल्म “जैकी” में जानकीराम उर्फ जैकी के रूप में दिखाई दिए। फिल्म को 3 अलग-अलग भाषाओं- कन्नड़, मलयालम और तेलुगु में रिलीज़ किया गया था।उन्होंने सुवर्णा चैनल पर प्रसारित होने वाले प्रसिद्ध रियलिटी शो “कन्नड़ कोत्याधिपति” सीजन 1 (2012) और सीजन 2 (2013) की मेजबानी की।
सिंगर के रूप में करियर
वह एक गायक भी थे और उन्होंने फिल्म “भाग्यवंत” (1981) के बाना दरियाल्ली सूर्या, फिल्म “चालीसुवा मोदागलु” (1982), गोविंदा गोविंदा और फिल्म “भक्त प्रहलाद” के एला एलावो के कानादंते मायावादनो जैसे कई प्रसिद्ध कन्नड़ गीत गाए हैं। ”(1983), आदि।
टेलीविजन करियर
पुनीत राजकुमार ने टेलीविजन दर्शकों को प्रभावित किया जब उन्होंने 2013 में हिंदी शो कौन बनेगा करोड़पति से प्रेरित क्विज शो कन्नड़दा कोत्याधिपति की मेजबानी की। यह शो पूरे सीजन में उच्च टीआरपी रेटिंग के साथ सफल रहा। उनकी 2020 की रिलीज़ में राधाकृष्ण द्वारा निर्देशित मायाबाजार 2016 शामिल है।
ब्रांड का विज्ञापन
वे एफस्क्वायर (fSquare), मालाबार गोल्ड[ मनप्पुर और “धी” (डीएचईई) नामक एक डांस शो के ब्रांड एंबेसेडर हैं। साथ ही अपने राज्य के स्वामित्व वाले कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के लिए किसी पारिश्रमिक के बगैर इसके उत्पाद “नंदिनी” के लिए ब्रांड एंबेसेडर बनने के उनके निर्णय की मीडिया और प्रसंसकों द्वारा सराहना की गयी है। दशकों पहले उनके पिता डॉ॰ राजकुमार भी किसी पारिश्रमिक के बगैर “नंदिनी” के दुग्ध उत्पादों के लिए ब्रांड एंबेसेडर बने थे जिससे केएमएफ के उत्पादों की बिक्री को कर्नाटक राज्य और इसके बाहर भी बढ़ाने में काफी मदद मिली थी।अब वे आईपीएल की एक टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के ब्रांड एंबेसेडर हैं।उन्होंने उपेंद्र की जगह ली है जो 2008 और 2009 में इस टीम के ब्रांड एंबेसडर रहे थे।
पुनीत राजकुमार की फिल्मों की सूच
- बाल कलाकार के रूप में
- 1976 प्रेमदा कनिके बाल कलाकार
- 1977 सनादी अप्पन्ना बाल कलाकार
- 1980 वसंत गीत श्याम
- 1981 भाग्यवंत कृष्णा
- 1982 होसा बेलाकू पुट्टू
- चलिसुवा मोदगालू रामू
- 1983 भक्त प्रह्लाद प्रह्लाद
- एराडु नक्षत्रगलु राजा
- 1984 यारिवाणु श्याम
- 1985 बेट्टद हूवु रामू
- 1989 परशुराम अप्पू
- मुख्य फिल्म
- 2002 अप्पू
- 2003 अभि
- 2004 वीरा ,कन्नाडिगा मुन्ना ,मौर्य मनु
- 2005 आकाश, नम्म बसवा
- 2006 अजय
- 2007 अरसु , मिलन
- 2008 बिंदास,वंशी
- 2009 राज- दी शोमैन, राम
- 2010 पृथ्वी , जैकी
- 2012 अन्ना बॉन्ड
- 2017 राजकुमार
पुनीत राजकुमार जी की नेटवर्थ कितनी है?
पुनीत राजकुमार एक फिल्म अभिनेता के साथ-साथ पार्श्व गायक व फिल्म निर्माता भी थे। इनकी कुल संपत्ति 50 लाख डॉलर है। इनकी मासिक आय 50 से 60 लाख रुपये थी। इनकी वार्षिक आय लगभग 8 करोड़ रुपये हैं। वह एक मूवी के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करते थे।
पुनीत राजकुमार को मिले पुरस्कार व सम्मान
- राष्ट्रीय पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के लिए नेशनल फिल्म एवार्ड – बेट्टद हूवु – 1986
- राज्य पुरस्कार संपादित करें
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए कर्नाटक स्टेट फिल्म एवार्ड – मिलन – 2008
- फिल्मफेयर पुरस्कार
- फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर एवार्ड – अरसु – 2006
- अन्य पुरस्कार संपादित करें
- ग्रेट सन ऑफ कर्नाटक
- फिल्म राम के लिए एकेकेए बेस्ट एक्टर एवार्ड
- एक्सलेंट डांसर एवार्ड
- साउथ स्कोप – फिल्म राज- दी शोमैन-2010 के लिए बेस्ट एक्टर एवार्ड
पुनीत राजकुमार की मृत्यु
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर को एक घातक कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। अभिनेता कथित तौर पर अपने जिम में कसरत कर रहे थे जब उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की और बाद में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुनीत को बाद में विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया और गहन चिकित्सा इकाई में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन दोपहर 2:30 बजे मृत घोषित कर दिया गया था।