
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में कौन नहीं आना चाहेगा। कुछ तो बिना कुछ किए भी आना चाहेंगे। दुनिया में सबसे कम समय में अपना रुतबा और अमीर बनने का सफ़र तय करा है एलन मस्क ने। एलन मस्क आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, इनकी शख्सियत ही कुछ ऐसी है। तो कैसे बने एलन मस्क दुनिया में इतने प्रभावशाली और सफल व्यक्ति।
जीवन से जुड़ी विशेष जानकारी, समर्पण सहित आगामी विचार व्यवस्था –
नाम | एलन मस्क |
जन्म | 28 जून 1971 |
जन्म स्थान | प्रिटोरिया, साउथ अफ्रीका |
उम्र (2022 के अनुसार) | 49 वर्ष |
सिटीजनशिप | साउथ अफ्रीका, कनाडा, अमेरिका |
पिता का नाम | एरोल मस्क |
माता का नाम | माई मस्क |
पत्नी का नाम | जस्टिन विल्सन, तलुलाह रिले |
एलन मस्क का प्रारंभिक जीवन
एलन मस्क का जन्म 28 जून 1971 को प्रिटोरिया, दक्षिण अफ़्रीका में हुआ था। एलन मस्क के पिता एरोल मस्क इलेक्ट्रिक इंजीनियर और पायलेट थे। एलन मस्क की माता का नाम मई मस्क एक आहार विशेषज्ञ थी। एलोन ने अपने पिताजी के साथ रहते हुए अपनी शुरुआती पढ़ाई अफ्रीका में ही पूरी की।
एलन मस्क की शिक्षा
एलन को कंप्यूटर विषय सबसेपसंदीदा था, उन्होंने किताबों की मदद से कंप्यूटर सीख प्रोग्रामिंग करके एक गेम बनाया। इस गेम का नाम उन्होंने ब्लास्ट (Blast) रखा। यह गेम उन्होंने एक अमेरिकन कंपनी को मात्र 500$ में बेच दिया था। इसी से ही आप उनके बचपन से उनकी बुद्धिमानी के बारे में जान सकते हैं।
एलन मस्क बाद के वर्षों में कनाडा जाकर अपनी पढाई पूरी करते हैं और कनाडा की नागरिकता भी हासिल कर लेते हैं। वहां पर यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेनसिलवेनिया से फिजिक्स की BA की डिग्री प्राप्त कर ली, और व्हार्टन स्कूल ऑफ़ बिज़नेस से इकोनॉमिक्स (BE) की डिग्री भी प्राप्त की।उन्होंने अपनी पढ़ाई को केवल पढ़ाई की तरह ही नहीं बल्कि उसे जीवन में उतारा भी था।
एलन मस्क का पारिवारिक जीवन
एलन मस्क ने सन् 2001 में पहली शादी की, मस्क की पहली पत्नी का नाम जेसिका थी, उनके पहले बैठे नेवादा एलेग्जेंडर मस्क की मृत्यु अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम से हो गई थी, सन् 2008 में एलन मस्क और पहली पत्नी जेसिका के बीच तलाक हो गया था, मस्क ने सन् 2010 में अभिनेत्री तलुलाहा से शादी रचाई. एलन मस्क के कुल एलन मस्क के 7 बच्चे है, ऐसा बताया जाता है।
एलन मस्क की कंपनियां
एलन मस्क के पास कुल 8 कंपनियां है। यह है ऐलन की निम्नलिखित कंपनियां –
- टेस्ला
- स्पेसएक्स
- हाइपरलूप
- ओपनएआई
- न्यूरालिंक
- द बोरिंग कंपनी
- पेपैल
- जिप 2
टेस्ला मोटर्स

2003 में, इंजिनियर मार्टिन एबरहार्ड और मार्क टेरपिंग ने टेस्ला मोटर्स की स्थापना की थी। शुरुआत से, कंपनी ने खुद को इलेक्ट्रिक वाहनों के पहले सीरियल निर्माता के रूप में स्थापित किया, मस्क ने इन आकांक्षाओं का काफी समर्थन किया।
एलन मस्क 2004 में इस प्रोजेक्ट में आये और उन्होंने इस प्रोजेक्ट में $ 70 मिलियन का निवेश किया। उन्हें बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर का चेयरमैंन बनाया गया। मस्क/ Elon Musk ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को डिजाइन करने में एहम योगदान दिया , जो ब्रिटिश लोटस एलिस पर आधारित टेस्ला रोडस्टर स्पोर्ट कार थी।
स्पेसएक्स निर्माण
एलन मस्क यह तो समझ गये थे की अगर उन्हें अपने जीवन में आगे बढना है तो उन्हें दुनिया से अलग सोचना होगा. उन्हें लगातर दो सफलताएं मिली हुई थी। उनके पास अच्छा ख़ासा पैसा भी था। उन्होंने सोचा क्यों ना स्पेस (रोकेट्स) में हाथ अजमाया जाए। वे सबसे पहले 2003 में रूस गये वहां पर वह 3 ICBM रोकेट लेना चाहते थे। लेकिन जब उन्हें एक रोकेट ही 8 मिलियन डॉलर में मिल रहा था। एलोन ने सोचा क्यों ना इतनी रकम यहाँ पर वेस्ट करने से अच्छा है मैं खुद ही राकेट बना लूँ, एलन मस्क वापस आये और रोकेट साइंस पढने लगे और एक साल बाद उन्होंने अपना खुद का रोकेट तैयार किया। और SpaceX कंपनी का निर्माण किया, लेकिन उनका पहला रॉकेट फ़ैल हो गया। उन्होंने एक बार फिर प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। अब उनके पास पैसा भी कम होने लगा और उनके पास समय भी बहुत कम था। उन्होंने इस बार नए पार्ट्स लाने के बजाए जो रॉकेट उनके नष्ट हो गये थे उन्ही के विनिर्माण के बारें में सोचा और एक और रॉकेट तैयार किया।
इस बार भी उनका रॉकेट फ़ैल हो गया था। लेकिन इसमें उनका ज्यादा निवेश नहीं था। उन्होंने एक बार फिर उन्ही पार्ट्स और अन्य नये पार्ट्स की मदद से रॉकेट तैयार किया। इस बार उन्हें सफलता मिली और उन्होंने वो कर दिखाया जो किसी ने सोचा भी नहीं था। उन्होंने बहुत कम लागत में रॉकेट तैयार किया और उसे अंतरिक्ष तक पहुंचाया।
आज एलन मस्क यानि SpaceX द्वारा बनाये गये रॉकेट नासा भी उपयोग करती है और बहुत ही कम लागत में यानि विनिर्माण की मदद से रॉकेट को अंतरिक्ष तक पहुंचाते हैं।
हाइपरलूप
अगस्त 2013 में, मस्क ने परिवहन के एक नए रूप के लिए एक अवधारणा जारी की, जिसे “हाइपरलूप” कहा जाता है, एक ऐसा आविष्कार जो प्रमुख शहरों के बीच यात्रा के समय में भारी कटौती करते हुए शुरू होगा। आदर्श रूप से मौसम के लिए प्रतिरोधी और अक्षय ऊर्जा (renewable energy) द्वारा संचालित, हाइपरलूप 700-मील प्रति घंटे से अधिक की गति पर कम दबाव वाली नलियों के नेटवर्क के माध्यम से फली(pods) में सवारों को ले जायेगा | मस्क ने कहा कि हाइपरलूप को बनने और उपयोग के लिए तैयार होने में सात से 10 साल लग सकते हैं।
हालाँकि उन्होंने हाइपरलूप को इस दावे के साथ पेश किया कि यह प्लेन या ट्रेन से अधिक सुरक्षित होगा, जिसकी अनुमानित लागत $ 6 बिलियन है – कैलिफोर्निया राज्य द्वारा नियोजित रेल प्रणाली के लिए लागत का लगभग दसवां हिस्सा – मस्क की अवधारणा ने संशयवाद skepticism को खींचा है। फिर भी, उद्यमी ने इस विचार के विकास को प्रोत्साहित करने की मांग की है।
ओपन एआई और न्यूरालिंक का निर्माण
मस्क ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता में रुचि ली है, जो गैर-लाभकारी OpenAI के सह-अध्यक्ष बन गए हैं। अनुसंधान कंपनी ने मानवता को लाभ पहुंचाने के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस को आगे बढ़ाने के घोषित मिशन के साथ 2015 के अंत में लॉन्च किया।
2017 में, यह भी बताया गया कि मस्क न्यूरालिंक नामक एक उद्यम का समर्थन कर रहे थे, जो मानव मस्तिष्क में प्रत्यारोपित किए जाने वाले उपकरणों को बनाने और लोगों को सॉफ्टवेयर में विलय करने में मदद करने का इरादा रखता है। उन्होंने जुलाई 2019 की चर्चा के दौरान कंपनी की प्रगति पर विस्तार किया, खुलासा किया कि इसके उपकरणों में एक माइक्रोस्कोपिक चिप शामिल होगी जो ब्लूटूथ के माध्यम से स्मार्टफोन से जुड़ती है।
बोरिंग कंपनी आग फेंकने की तोप
मस्क ने कथित तौर पर बोरिंग कंपनी के फ्लैमथ्रोवर्स के लिए एक बाजार भी पाया। यह घोषणा करने के बाद कि वे जनवरी 2018 के अंत में 500 डॉलर की बिक्री के लिए जा रहे थे, उन्होंने दावा किया कि एक दिन के भीतर उनमें से 10,000 बेच दिए गए।
एलन मस्क एक खास टैक्सी सिस्टम पर भी डिवेलप करने के लिए उनकी कंपनी इस प्रोजेक्ट में काम कर रही है, बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी के जमाने में आज गाड़ियां रोड़ों पर ज्यादा और आदमी काम दौड़ रहे है, ऐसे में ट्रैफिक का होना आम बात हो गई है इसीलिए एलन मस्क ने भविष्य को देखते हुए एक ऐसी बोरिंग कंपनी का निर्माण किया है, जो जमीन पर ही नहीं जमीन के नीचे भी गाड़ियों को एक चैनल के जरिए दौड़ पाएंगी, जिससे ट्रैफिक में लोगों को बहुत ही ज्यादा राहत मिलने वाली है। वक्त के साथ-साथ यह कंपनी काफी तेजी से अपना काम कर रही है, और उम्मीद है यह कंपनी विश्व भर में अपना नाम जरूर बनाएगी।
पेपैल
1999 में मस्क ने इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम पर काम करना शुरू किया। एक्स डॉट कॉम स्टार्टअप उनका नया कारोबार बन गया। मार्च 2000 में, X.com के एक प्रतिद्वंद्वी कंपनी Confinity के साथ विलय कर दिया जो पीटर थिएल और मैक्स लेचिन द्वारा चलाई गयी थी।
2001 में, विलय के बाद, एक्स डॉट कॉम का नाम बदलकर PayPal/पेपल रखा गया और एलोन मस्क को पेपल के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बना दिया गया। अक्टूबर 2002 में, PayPal को Ebay द्वारा $ 1.5 बिलियन में खरीद लिया गया । बिक्री से पहले, मस्क/ Elon Musk का 11 प्रतिशत पेपैल स्टॉक था।
Zip 2 कॉरपोरेशन
1995 की गर्मियों में भाई किम्बल मस्क के साथ मिलकर, उन्होंने अपनी पहली आईटी कंपनी जिप 2 बनाई। वह सुबह से देर रात तक काम किया करते थे। वह उसी जगह रहते और सोते थे जहां उन्होंने कार्यालय किराए पर लिया था, और नहाने के लिए उन्हें स्थानीय स्टेडियम के लॉकर रूम में जाना पड़ता था। इससे उन्होंने बचत जमा की और कंपनी को पहले दो शुरुआती कठिन वर्षों में टिकाय रखा|
उस समय इंटरनेट में तेजी से विकास हो रहा था, एक ऑनलाइन सिटी गाइड, ज़िप 2 जल्द ही द न्यूयॉर्क टाइम्स और शिकागो ट्रिब्यून दोनों की नई वेबसाइटों के लिए सामग्री प्रदान कर रहा था| 1999 में कॉम्पैक कंप्यूटर कॉर्पोरेशन का एक प्रभाग ने Zip 2 को $ 307 मिलियन नकद और 34 मिलियन डॉलर सिक्योरिटीज में खरीदा। यह सौदा एक कंपनी को नकदी में बेचने का एक रिकॉर्ड बन गया ।
एलन मस्क कुल संपत्ति
एलन मस्क की संपत्ति इतनी गति से गिरोह कर रही है की एलन मस्क ने दुनिया में सबसे अमीर शख्स होने गौरव हासिल कर लिया था, हालांकि एलेन मार्क्स सिर्फ 2 दिन ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन पाए, वर्तमान में दुनिया के टॉप टेन बिजनेसमैन ओं में एलन मार्क्स दूसरे नंबर पर है, एलन मस्क की 2022 में कुल संपत्ति 22,960 Crores USD है।
एलन मस्क इन कंपनियों के वर्तनाम में CEO है
कंपनी का नाम | विषय |
SpaceX | CEO |
Tesla Inc | CEO |
Neuralink | CEO |
OPEN AI | Co- Chairman |
Solar City | Chairman |
एलन मस्क को सम्मान/पुरुस्कार
- सन 2007 में एलेन मस्क को स्पेसएक्स, टेस्ला, सोलर सिटी के अच्छे कार्य के लिए उनकी कंपनी को आर एंड डी मैगजीन इन्नोवेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
- सन 2007 में ही एलेन वर्क को टेस्ला रोडस्टर के डिजाइन के लिए इंडेक्स डिजाइन पुरस्कार मिला।
- 2006 में मिखाईल गोबरचेवा द्वारा टेस्ला रोडस्टर के डिजाइन के लिए ग्लोबल ग्रीन उत्पाद डिजाइन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
एलन मस्क बने टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2021
1927 से टाइम मैगजीन साल में एक बार सबसे प्रभावशाली व्यक्ति को मैन ऑफ़ दी ईयर का खिताब देती आई हैं। साल 2021 में टाइम ने यह खिताब टेस्ला प्रमुख और विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को दिया हैं।
मस्क को लेकर दिए पत्रिका के बयान में कहा गया कि पृथ्वी या इसके बाहर शायद ही कुछ लोग हो जिन पर मस्क का प्रभाव नहीं हैं, ये 2021 में न केवल सबसे अमीर इंसान बने बल्कि समाज में आए बदलावों का एक चेहरा भी हैं।
टाइम मैगजीन ने साल 2020 में यह खिताब जो बाइडन और कमला हैरिस को दिया था। इलेक्ट्रीक कार कम्पनी से सफर शुरू करने वाले इस व्यवसायी ने आज अन्तरिक्ष बिजनैस में अपना प्रभुत्व जमा लिया हैं ट्विटर पर इन्हें करीब 7 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।
Elon Musk पुरस्कार
- वर्ष 2007 के लिए एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड
- 2008 टेस्ला और सोलरसिटी के लिए राष्ट्रीय संरक्षण उपलब्धि पुरस्कार
- रॉयल एरोनॉटिकल सोसाइटी का सर्वोच्च पुरस्कार
- एडिसन अचीवमेंट अवार्ड
- IEEE मानद सदस्यता
- शांति पुरस्कार के लिए ओस्लो बिजनेस
- फोर्ब्स की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची
- रॉयल सोसाइटी के फेलो
- एक्सल स्प्रिंगर पुरस्कार
- राष्ट्रीय वन्यजीव संघ 2008 राष्ट्रीय संरक्षण उपलब्धि पुरस्कार
- अंतरिक्ष व्यावसायीकरण में प्रगति के लिए हेनलेन पुरस्कार
एलन मस्क के विचार
- अगर कुछ बेहद जरूरी है, तो भले ही चीजें आपके खिलाफ हों , फिर भी आपको वो जरुर करना चाहिए।
- दृढ़ता बहुत जरुरी है ।आपको तब तक हार नहींं माननी चाहिए जब तक की आपको हार मानने के लिए मजबूर ना किया जाए।
- मैं मंगल ग्रह पर मरना चाहूँगा , बस टक्कर की वजह से नहींं ।
- भारत के ये दो बड़े बिजनेसमैन किसी भी तरह से विदेशी बिजनेसमैन से कम नहीं है , जरूर पढ़े।
- नयी रणभूमि से मत डरो।
- मुझे लगता है कि साधारण लोगों के लिए असाधारण होने का चयन करना संभव है।
- आपको चीजों को बस इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि वे अलग है। उनका बेहतर होना भी जरुरी है।
- लम्बेंं समय तक नाराज रहने के लिए जिंदगी बहुत छोटी है।
- यदि आप एक कम्पनी बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो वे एक केक बनाने की तरह है आपको सभी सामग्री सही मात्रा मेंं डालनी होगी।
- अगर आप ने भारतीय कवि रामधारी सिंह दिनकर जी के कोट्स अभी तक नहीं पढ़े तो आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
- वास्तव में, केवल एक चीज जिसका कोई अर्थ है वो है बड़े सामूहिक ज्ञान के लिए प्रयास करना।
- धैर्य एक गुण है , और मैं धैर्य सीख रहा हूँ। यह एक कठिन सबक है।
- जब में कॉलेज में पढ़ता था तब मैं उन चीजों में शामिल होना चाहता था जो इस दुनिया में बदलाव लाये और आज मैं वही करने में लगा हूँ।
- कोई भी कठिन काम करने के लिए बहुत सारे लोगों को इकट्ठा करना जरूरी नहीं हैं . अधिक संख्या जरूरी नहीं है कि रिजल्ट भी बेहतर दे।
- एक ही चीज है जिसका कोई अर्थ है वह है ज्ञान के लिए प्रयास करना।