
ओएसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे और योग्य अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर है। आपको बता दें, उड़ीसा कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारी सभी अभ्यार्थियों के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। इसके साथ ही ओड़िशा अधिकारियों ने ओएसएससी जूनियर सहायक की परीक्षा तिथि का ऐलान कर दिया है।ओएसएससी का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? कब होगी परीक्षा? कुल कितने पद हैं? परीक्षा केंद्र में कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज लगेंगे? एडमिट कार्ड पर कौन सी जानकारी वितरण होगी? ये सभी जानकारी पाने के लिए बने रहिए अंत तक वेबसाइट के साथ।
ओएसएससी जूनियर सहायक परीक्षा 2022 की सामान्य जानकारी
संगठन का नाम | ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) |
पदों का नाम | कनिष्ठ सहायक पद |
पदों की संख्या | 31 + 125 पद |
श्रेणी | प्रवेश पत्र |
परीक्षा तिथि | विज्ञापन 4643 / ओएसएससी के लिए: 16, 17 जनवरी 2022 विज्ञापन 4540 / ओएसएससी के लिए: 3 अगस्त 2021 |
एडमिट कार्ड | नीचे जानकारी दी हुई है। |
नौकरी स्थान | ओडिशा |
आधिकारिक वेबसाइट | www.ossc.gov.in |
ओडिशा अधिकारियों के मुताबिक, ओडीशा जूनियर सहायक की विभिन्न भर्तियां निकली है। जिसके आवेदन आखरी दो माह पूर्व भरे जा चुके हैं। वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने ओडीशा जूनियर सहायक का आवेदन भरा है। उन सभी को सूचित किया जाता है, कि ओएसएससी परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड जारी किया गया है। सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड को ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
ओएसएससी जूनियर सहायक परीक्षा 2022 का प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आप ओएसएससी जूनियर सहायक भर्ती 2022 की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद सभी उम्मीदवार ओएसएससी जूनियर सहायक परीक्षा 2022 भर्ती पर क्लिक करके विज्ञापन पर क्लिक करें।
- तत्पश्चात् , ओएसएससी जूनियर सहायक एडमिट कार्ड 2022 लिखा हुआ एक नया पेज खुलेगा उस पर क्लिक करें।
- और फिर आप यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/ जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद लॉगइन बटन पर क्लिक करें।
- आखिर में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसकी एक प्रिंट आउट ले ले जो आपको भविष्य में काम आएगी।
ओएसएससी जूनियर सहायक 2022 परीक्षा सेंटर के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज –
- एडमिट कार्ड
- पैन कार्ड/आधार कार्ड
- 3 पासपोर्ट साइज फोटो
- स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस
- वोटर कार्ड
- वैक्सीन प्रमाणपत्र घोषणा
- सेनीटाइजर
- फेसमास्क