
“कठोर परिश्रम कभी भी विफल नहीं होता ।” “उम्मीद और विश्वास का छोटा सा बीज, खुशियों के विशाल फलों से बेहतर और शक्तिशाली है ।”
कौन है काइली जेनर ?
काइली जेनर दुनिया की सबसे कम उम्र में अमीर बनने वाली महिला हैं। इनको कौन नहीं जानता आज के समय में बहुत ही कम लोग होंगे जो नही जानते होंगे क्यूंकि ये कोई ऐसी – वैसी सेलिब्रिटी नहीं है बल्कि इतिहास बनाने वाली महिला है। आपने कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में Kylie ब्रांड के बारे में जरूर सूना या देखा एवं इस्तेमाल किया होगा। तो ये इसी Kylie ब्रांड की मालकिन हैं।
जीवन से जुड़ी विशेष जानकारी, समर्पण सहित आगामी विचार व्यवस्था –
नाम | काइली जेनर |
जन्म | 10 अगस्त 1997 |
जन्म स्थान | लॉस एंजेलिस, कालीफोरनिया, अमेरिका |
उम्र | 25 |
पिता | कैटलिन जेनर |
बच्चे | स्टोर्मी वेबस्टार |
कुल संपत्ति | आज कुल संपत्ति $740 मिलियन बताई जा रही है। |
काइली जेनर अमीर कब और कैसे बनीं?
- काइली जेनर कारदर्शियां परिवार से है तो इससे साफ़ जाहिर होता है की इन्हें पैसो की दिक्कत नहीं थी। और इनके माता -पिता के बारे में तो आप जान ही गए होंगे की कौन क्या था तो इनको पैसे की परेशानी होना ना के बराबर है।
- इनकी लोकप्रियता तबसे बढ़ने लगी जब इनका “Keeping up with the kardashiyans” Tv Show आने लगा जिसमे सभी कलाकार काइली के परिवार के सदस्य थे। और वहीँ से इनकी सोशल मीडिया पर फॉलोइंग बढ़ने लगे उसके बाद इन्होने बहुत सारे शोज, ऐड, प्रमोशन इत्यादि करने लगी जिससे की इनकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही थी तब इन्होने मॉडलिंग भी शुरू कर दिया और इसी बिच इन्होने अपने होंठ की सर्जरी भी करवा ली जिससे की इनकी खूबसूरती में चार चाँद लग गए और अब इनकी फॉलोइंग और भी तेजी से ज्यादा बढ़ने लगी।
- तो जैसा की हमने पहले ही आपको बताया है की इनके सोशल मीडिया पर बहुत ही फॉलोइंग और लोकप्रियता बढ़ गई , जिसका इन्होने जबरदस्त फायदा उठाया।
- ये Ad और प्रमोशन बहुत करती थीं जिससे इन्हें बहुत ही अच्छे खासे पैसे मिल जाते थे। तब इनके दिमाग में खुद का प्रोडक्ट बेचने का आईडिया आया और इन्होने अपने Kylie नाम से पहला प्रोडक्ट Kylie Lipkit लांच किया जो इतनी जल्दी बिक गयी की इन्होने कभी उतना उम्मीद भी नहीं किया था।
- ऐसे ही धीरे-धीरे कॉस्मेटिक की एक-एक प्रॉडक्ट लांच करने लगी तथा ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचने लगीं। और इन्हीं कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट की वजह से ये 21 वर्ष की उम्र में ही अरबपति (Billionaire) बन गयीं और फोर्ब्स की लिस्ट में भी शामिल हो गई।
दो साल पहले की काइली कंपनी की शुरुआत
काइली ने दो साल पहले फरवरी में काइली कॉस्मेटिक नाम से कंपनी शुरू की थी। तब से अब तक काइली की कंपनी लगभग 63 करोड़ डॉलर यानी करीब 4284 करोड़ रुपए के प्रोडक्ट दुनियाभर में बेच चुकी हैं। इतना ही नहीं फोर्ब्स के मुताबिक, रियल्टी शोज और बिजनेस के दम पर ही उनकी कंपनी की वैल्यू 90 करोड़ डॉलर पहुंची हैं, जेनर अपनी कंपनी की मालकिन हैं और इस तरह से हम कहे तो वीमेन उद्यमीकी मिशाल बन गयी हैं। जेनर ने कंपनी की शुरुआत महज 29 डॉलर से की थी। काइली की कंपनी का लिप्स्टिक मैचिंग सेट और लिप लाइनर सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं।
हर किसी के जहन पर काइली
काइली जेनर के ट्विटर पर करीब 2.56 करोड़ फॉलोअर हैं। वहीं, 1.64 करोड़ लोग उनकी कंपनी को डायरेक्ट फोलो करते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, कंपनी में केवल 7 फुल टाइम और 5 पार्ट टाइम कर्मचारी हैं। फोर्ब्स की कवर स्टोरी को ट्वीट करते हुए जेनर ने लिखा, ‘धन्यवाद फोर्ब्स, इस आर्टिकल और पहचान के लिए। मेरी किस्मत है कि मुझे जो अच्छा लगता है वह रोज करती हूं। काइली जेनर पहली बार मीडिया में रिऐलिटी शो, ‘कीपिंक अप विद द कादर्शियन’ में नजर आईं थीं। तब वह सिर्फ 10 साल की थीं। जेनर अपनी मां की सबसे छोटी बेटी हैं और उनकी पांच बहने हैं।
काइली जेनर एक बिजनेसमैन –
- काइली जेनर उस वक्त सिर्फ 15 साल की थी जब उनकी फैमिली ने उनको आर्थिक सहायता करना बिल्कुल भी बंद कर दिया और साफ कर दिया कि अब वह समय आ गया है, जब तुम खुद कमाओ और खुद खर्च करना सीखो। तब काइली जेनर के पास घरवालों से मिला हुआ सरनेम और फेम तो था, परंतु पैसे बिल्कुल भी नहीं थे।
- काइली जेनर के पास अगर कुछ था तो उनके सोशल अकाउंट्स पर लाखों की संख्या में फैंस और उनकी पापुलैरिटी। यही साल काइली जेनर के करियर का टर्निंग प्वाइंट रहा और यहीं से वह अपने पैरों पर चलने लगी। उन्होंने अपनी बड़ी बहन के साथ मिलकर क्लॉथिंग ब्रांड पैक्शन शुरू किया। काइली जेनर अपनी खुद की ब्रांड पैक्सन शुरू करने के महज 2 साल बाद ही टाइम मैंगनीज की सबसे बेहतरीन “मोस्ट इनफ्लुएंस टींस” की लिस्ट में अपनी स्थान बनाने में सफल रही।
- काइली जेनर की सफलता इस बात से भी समझ आती है कि उनके $900000000 की कंपनी में सिर्फ 7 एम्पलाइज ही फुलटाइम काम करते हैं और 5 एंप्लाइज पार्ट टाइम काम करते हैं।
- मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग सहित सारा काम वह आउट सोर्स से कराती है। कंपनी की सफलता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनकी सेल्स का काम भी एक ऑनलाइन कंपनी ही देखती है।
- मार्केटिंग के साथ-साथ ब्रांडिंग का काम भी काइली जेनर ऑनलाइन ही कराती हैं। जब से काइली जेनर ने कॉस्मेटिक की दुनिया में कदम रखा है सिर्फ तबाही ही तबाही है, उनके हर प्रोडक्ट लॉन्च होते ही हाथों हाथ बिक जाते हैं।
- अब तो ऑनलाइन भी उनकी सेल्स काफी बढ़ चुकी है। अब काइली जेनर के कंपनी में निर्मित प्रोडक्ट को लोग स्टेटस सिंबल की तरह लोग देखते हैं।
- इसके बाद साल 2015 में काइली जेनर ने “काइली कॉस्मेटिक” व्यवसाय आरंभ किया। उनकी पापुलैरिटी ही उस कंपनी के कामयाबी का स्रोत बन गया, यह कंपनी करीब 360 मिलियन डॉलर की बिक्री करने में सफल रही और इस तरह बिजनेस की दुनिया में काइली जेनर ने बंपर ओपनिंग के साथ तहलका मचा दिया।
काइली जेनर नेट वर्थ (2022 के अनुसार)
2022 में काइली जेनर नेट वर्थ $ 740 मिलियन है – काइली जेनर एक प्रसिद्ध अमेरिकी मॉडल, टेलीविजन स्टार और लोकप्रिय सौंदर्य प्रसाधन उद्यमी हैं। काइली लगभग $45 – $70 मिलियन कमाती हैं। उसकी अधिकांश निवल संपत्ति उसकी कॉस्मेटिक्स कंपनी से आती है जिसे काइली कॉस्मेटिक्स के रूप में जाना जाता है। वर्ष 2019 में, काइली ने कंपनी के 1.3 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन के बाद अपनी कंपनी के 51% शेयर कोटी इंक को $605 मिलियन अमरीकी डालर में बेच दिए।
2022 तक, काइली जेनर की कुल संपत्ति $740 मिलियन है।
काइली जेनर नेट वर्थ ट्रेंड्स
14 साल की उम्र में काइली की कुल संपत्ति $0.5 मिलियन थी। उसका अधिकांश भाग्य काइली कॉस्मेटिक्स पर आधारित है।
- 2020 = $740 मिलियन
- 2019 = $450 मिलियन
- 2018 = $240 मिलियन
- 2017 = $63 मिलियन
- 2016 = $19.6 मिलियन
- 2014 = $5 मिलियन
- 2013 = $2.4 मिलियन
- 2011 = $500,000
सोशल मीडिया को भी बनाया कमाई का जरिया
दरअसल, काइली जेनर की कमाई सोशल मीडिया से भी होती हैं। वह इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर हर घंटे में सेल्फी पोस्ट करती हैं, जिसमें वह काइली कॉस्मेटिक के शेड्स दिखाती है, साथ ही उनकी कंपनी के आने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी भी शेयर की जाती है। इसके अलावा नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग की भी जानकारी वह यहीं साझा करती हैं। इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर मिलाकर उनके 11 करोड़ फोलोअर हैं। इनमें ज्यादातर कम उम्र की लड़कियां और महिलाएं शामिल हैं।